श्रमिक विरोधी कानून को निरस्त करे सरकार

जासं हजारीबाग भारतीय मजदूर संघ जिला कमेटी द्वारा बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष दिए धरना।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:29 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:29 PM (IST)
श्रमिक विरोधी कानून को निरस्त करे सरकार
श्रमिक विरोधी कानून को निरस्त करे सरकार

जासं, हजारीबाग : भारतीय मजदूर संघ जिला कमेटी द्वारा बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया। बाद में उपायुक्त को श्रमिक विरोधी कानून को निरस्त एवं संशोधन हेतु प्रधानमंत्री के नाम 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इससे पहले धरना को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री शंकर सिंह ने कहां की सरकार श्रमिक विरोधी कानून को निरस्त करें एवं संशोधन करें नहीं तो भारतीय मजदूर संघ बड़े पैमाने पर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगा। बीएमएस की मांग है कि इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 में श्रमिकों की 300 की संख्या को घटाकर संख्या 20 किया जाए ताकि श्रमिकों का शोषण समाप्त हो सके। भारतीय मजदूर संघ के धरना प्रदर्शन में केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी झा, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष गैलेक्सी गौरव, बड़कागांव सचिव नवीन सिन्हा, दारू प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, दारू प्रखंड सचिव दिनेश कुमार, सदर जिला कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र देवी, सचिव राहुल देव शर्मा, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष अमित वर्मा, केरेडारी प्रखंड सचिव अजय तिवारी, किशन तुरी, आनंद, आनंद प्रसाद कुशवाहा, सतीश सिंह, दिनेश गोप, सुरेश तिवारी, वीरेंद्र झा, वीरेंद्र राम शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी