चंद्रवंशी महासभा पंचायत से प्रदेश तक चलाएगा सदस्यता अभियान : सुदेश

संस हजारीबाग अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा हजारीबाग इकाई की ओर से रविवार को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:06 PM (IST)
चंद्रवंशी महासभा पंचायत से प्रदेश तक चलाएगा सदस्यता अभियान : सुदेश
चंद्रवंशी महासभा पंचायत से प्रदेश तक चलाएगा सदस्यता अभियान : सुदेश

संस, हजारीबाग: अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा हजारीबाग इकाई की ओर से रविवार को जैन भवन बड़ा बाजार हजारीबाग के पास सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी मौजूद थे। मौके पर महाराज जरासंध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भी याद किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि पूरे झारखंड में पंचायत से प्रदेश तक चंद्रवंशी समाज के लोगों को महासभा के साथ जोड़ा जाएगा हमारे पदाधिकारी एवं सदस्य समाज के प्रत्येक लोगों से संपर्क करेंगे। यह अभियान जनवरी से मार्च तक चलेगा। जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि हजारीबाग जिले के प्रत्येक प्रखंड में जाकर सदस्यता के माध्यम से चंद्रवंशी समाज की लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। आज इस मौके पर आजीवन सदस्य बनने वालों में मनोज वर्मा नाला पार, अरुण सिंह चंद्रवंशी बाबा पथ, मनोज वर्मा विष्णुपुरी, राकेश वर्मा खीरगांव, सुबोध वर्मा मघदेश, राजू चंद्रवंशी नवादा खपरीआवा ने सदस्यता ग्रहण की। मौके पर युवा जिला अध्यक्ष राजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय राम चंद्रवंशी, शैलेश कुमार चंद्रवंशी दुर्गा राम चंद्रवंशी, उत्तम सिंह, रीना वर्मा, राजेंद्र प्रसाद महेंद्र प्रसाद अरुण सिंह, रविद्र प्रसाद, दिलीप सिंह चंद्रवंशी, महेंद्र सिंह चंद्रवंशी, राज कुमार चंद्रवंशी, महेश्वर चंद्रवंशी, विनय कुमार, अमन वर्मा, रंजीत चंद्रवंशी, ममता चंद्रवंशी, प्रभादेवी चंद्रवंशी, कृष्णा चंद्रवंशी, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी आजीवन सदस्य बनने वालों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी