भूमि से संबंधित शिकायतों की सुनवाई 8 को बड़कागांव में

संसू हजारीबाग बड़कागांव में एनटीपीसी त्रिवेणी सैनिक तथा स्थानीय ग्रामीणों के बीच भूमि संबंि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:19 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:19 PM (IST)
भूमि से संबंधित शिकायतों की सुनवाई 8 को बड़कागांव में
भूमि से संबंधित शिकायतों की सुनवाई 8 को बड़कागांव में

संसू, हजारीबाग : बड़कागांव में एनटीपीसी त्रिवेणी सैनिक तथा स्थानीय ग्रामीणों के बीच भूमि संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर आठ अगस्त को प्रखंड मुख्यालय में सुनवाई होगी। विधायक अंबा प्रसाद ने इसे लेकर पहल की थी। इसके बाद सरकार ने इस पर आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर के अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। गठित समिति में आयुक्त को अध्यक्ष व हजारीबाग उपायुक्त, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद तथा एनटीपीसी के कार्यकारी अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया था। समिति को 20 अगस्त तक रिपोर्ट समर्पित करने का समय दिया गया था। उसी के आलोक में हजारीबाग जिला अंतर्गत एनटीपीसी परियोजनाओं के लिए अर्जित भूमि से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के गठित समिति के सदस्यों को 8 अगस्त सुनवाई की जाएगी। इसके लिए दिन के 12 बजे समय निर्धारित किया गया है।

chat bot
आपका साथी