नाचते-गाते करम डाली का किया विसर्जन

चरही : प्रकृति पर्व करमा का क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। क्षेत्र के सैकड़ों अखरों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 06:08 PM (IST)
नाचते-गाते करम डाली का किया विसर्जन
नाचते-गाते करम डाली का किया विसर्जन

चरही : प्रकृति पर्व करमा का क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। क्षेत्र के सैकड़ों अखरों में स्थापित करम डाली की पूजन की गयी। सुबह से डाली विसर्जन की प्रक्रिया चलती रही। मांदर की थाप पर युवा-युवती नाचते-गाते करम देवता को पुन: अगले साल में आने के लिये संकेत देकर विदाई दी गई। चरही, बहेरा, चनारो, इंद्रा, जरबा, हेंदेगढ़ा, चुरचू, आंगो, ¨पडरा, तापिन पंचायत के गांवों में करमा का पर्व संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी