गाइडलाइन के अनुसार मना जेएमएम का स्थापना दिवस

संस हजारीबाग झारखंड मुक्ति मोर्चा का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 09:15 PM (IST)
गाइडलाइन के अनुसार मना जेएमएम का स्थापना दिवस
गाइडलाइन के अनुसार मना जेएमएम का स्थापना दिवस

संस, हजारीबाग : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 42 वां स्थापना दिवस झारखंड सरकार एवं पार्टी के निर्देशानुसार शारीरिक दूरी एवं मास्क का प्रयोग करते हुए मनाया गया। जुलू पार्क स्थित संजय गुप्ता के आवासीय कार्यालय में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी के दिवंगत सर्वमान्य नेता स्व. बिनोद बिहारी महतो, स्व. दुर्गा सोरेन, स्व. टेकलाल महतो, स्व. हाजी हुसैन अंसारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक कुमार राय और संचालन मो. खलील अंसारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय सदस्य संजय गुप्ता, डॉ हीरालाल साह व गुरु घोष थे। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार का कार्य पिछले सरकार से कई ज्यादा कई गुना ज्यादा अच्छा है। सरकार ने शुरू अति दौर में कोरोना काल में समस्त घटनाओं के साथ खड़ी रही। दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज से लाने का काम किया। किसानों का ऋण माफ किया, छात्रों को विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति मिली, जेपीएससी का फीस 100 किया गया। मनरेगा मजदूरी रेट बढ़ाया गया। मौके पर पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर सभी कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में राकेश, रहमत उल्लाह अंसारी, सरजू प्रसाद मेहता, निसार अहमद, अब्दुल्ला खान, बालेश्वर प्रसाद, उमेश गुप्ता, नाजिर भारती, मो. असलम, मो. नौशाद, मो. आरिफ कासमी, संजय पासवान, जितेंद्र दास, अशोक महतो, युवा साथी धर्मेंद्र ठाकुर, मो. सलीम, विनय, अजीत कुमार रवानी, अजीत कुमार नीतीश कुमार, अभिमन्यु कुमार, कुंदन कुमार, अमर नाथ महतो, केदारनाथ मंडल, संदीप आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं दर्जनों नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी