जिप सदस्य ने रखी 12 लाख की योजनाओं की आधारशिला

फौटो - 7 संस विष्णुगढ़ (हजारीबाग) 15वें वित्त आयोग अंतर्गत जिला परिषद मद द्वारा प्रखंड के उ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:47 PM (IST)
जिप सदस्य ने रखी 12 लाख की योजनाओं की आधारशिला
जिप सदस्य ने रखी 12 लाख की योजनाओं की आधारशिला

फौटो - 7

संस, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : 15वें वित्त आयोग अंतर्गत जिला परिषद मद द्वारा प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय सारूकुदर में सोमवार को सामुदायिक शौचालय निर्माण तथा पाइपलाइन द्वारा विद्यालय में जलापूर्ति व्यवस्था का शिलान्यास किया गया। मौके पर जिला परिषद के कार्यकारी समिति सदस्य मिथिला पटेल ने रोमा देवी की उपस्थिति में शिलापट्ट का अनावरण किया। इस योजना की प्राक्कलित राशि लगभग 10 लाख रूपए है। इसके अलावा मड़मो पंचायत में 15वें वित्त आयोग के पंचायत मद द्वारा वार्ड नं 9 में दीपचंद महतो के घर से खेमनारायण महतो के घर तक पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण का भी शिलान्यास किया। मौके पर निवर्तमान मुखिया महेन्द्र गंझू भी उपस्थिति थे। इस कार्य की प्राक्कलित राशि लगभग 2.48 लाख रूपए है। कार्यक्रम में कोडरमा सांसद के हजारीबाग जिला प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुखदेव महतो, संवेदक इमामुल हुसैन, रियाज खान, शेख कौशर, शेख कल्लू, प्रमोद कुमार पांडेय, कंचन कुमारी, पारा शिक्षक दुलारचंद महतो, टेकनारायण महतो, कलावती देवी, वार्ड सदस्य रामेश्वर महतो, नीलकंठ तुरी, गुलाम नबी, शाहीद रजा, नसीम अंसारी, भाजपा औंरा मंडल मीडिया प्रभारी घनश्याम महतो, कैलाश महतो, खेमनारायण महतो, जीवाधन महतो, कारूलाल महतो, शंकर महतो, अर्जुन महतो, वकीलचंद महतो, राजेन्द्र मंडल, खेमलाल साव, अरविद कुमार, अनिल, बंटी, लीलो, मेघन, दुखन महतो, हुलास महतो, द्रौपदी देवी, सरिता कुमारी, जानती देवी दि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी