फिर एक बार जमकर हुई बारिश, चंद घंटे में पानी पानी हुआ शहर

संवाद सहयोगी हजारीबाग पिछले दस दिनों से लगातार हो रही बारिश ने गर्मी से राहत तो दी लेकिन सड़क जलमग्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 09:21 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 09:21 PM (IST)
फिर एक बार जमकर हुई बारिश, चंद घंटे में पानी पानी हुआ शहर
फिर एक बार जमकर हुई बारिश, चंद घंटे में पानी पानी हुआ शहर

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : पिछले दस दिनों से लगातार हो रही बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन खेत-बारी जलमग्न हो गया। शहर के गली मोहल्लों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सोमवार को एक बार फिर शहरी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। जोरदार बारिश से पूरा शहर पानी पानी हो गया। बारिश जिले के कई प्रखंडों में भी हुई। करीब तीन से चार के बीच जोरदार बारिश हुई। एक घंटे के बारिश के बाद शहर का तापमान कम हो गया। लोगों को गर्मी में ठंड का अहसास होने लगा। पानी के बीच कहीं-कहीं व्रजपात होने की भी खबर आयी। बड़कागांव में अपने खेत में काम कर रहा एक किसान वज्रपात की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

बारिश बड़कागांव, केरेडारी,चरही, दारु,टाटीझरिया से लेकर इचाक और बरही तक देखा गया। बारिश के साथ आएं आंधी ने कई पेड़ों को भी उखाड़ दिया। एनएच 100 पर मेरु के समीप एक बड़ा बरगद का पेड़ घराशायी हो गया। पेड़ गिर जाने से वाहनों का दोनों ओर लंबी कतारे लग गई। करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद पेड़ को रोड से हटाया जा सका। वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र के निचले इलाकों में बारिश में जाम नालियों के कारण कई घरों में नाली का पानी घूस गया। वहीं कई मोहल्लों के सड़के टापू बन गए। रामनगर रोड में नाला के पास रास्ते में ऐसा जलजमाव हुआ कि गुजरना मुश्किल हो गया। वहीं इसी तरह की स्थिति दीपूगढ़ा का अशोक नगर, शिवूपरी, दक्षिणी शिवपूरी, यशवंत नगर, जयप्रभा नगर आदि में भी देखने को मिली।

chat bot
आपका साथी