पांच सौ छात्राओं के बीच बांटे गए सेनेटरी पैड

किशोरवय छात्राओं के बीच मासूम चैरिटेबल चला रहा जागरूकता अभियान संसू चौपारण (हजारीबा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:16 PM (IST)
पांच सौ छात्राओं के बीच बांटे गए सेनेटरी पैड
पांच सौ छात्राओं के बीच बांटे गए सेनेटरी पैड

किशोरवय छात्राओं के बीच मासूम चैरिटेबल चला रहा जागरूकता अभियान

संसू, चौपारण (हजारीबाग) : क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के दायरे का विस्तार मासूम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस क्रम में ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के किशोर वय छात्राओं के बीच विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मानगढ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं के बीच ट्रस्ट ने सेनेटरी पैड का वितरण किया। इस दौरान ट्रस्ट के अस्पताल प्रबंधन से जुड़े एएन एम संध्या ने छात्राओं के बीच मासिक धर्म से जुड़े अनेक भ्रांतियों की जानकारी देते हुए स्वच्छता को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता के बारे में विशेष परिचर्चा की। कहा स्वच्छता से ही हर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। ट्रस्ट के प्रबंधक बदरुल जमाल ने जानकारी देते हुए कहा की अभी तक 1000 छात्राओं के बीच पैड का वितरण किया जा चुका है। भविष्य में भी और अधिक छात्राओं को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। यह विशेष हाईजिन पैड़ है जो कि धोने योग्य है और 2 से 3 साल तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायरे से जुड़े स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित संस्थान और अधिक कार्य करता रहेगा। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन ज्योति राणा, ट्रस्ट के लेखापाल सदाब हैदर, नर्स संध्या, सविता सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी