विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक बरही नगर भवन में संपन्न भाजपा नेताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:50 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:50 PM (IST)
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक बरही नगर भवन में संपन्न

भाजपा नेताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को बरही नगर भवन में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव व मंच संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह और सुनील साहू ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया। बैठक में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडू के विधायक जेपी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पहचान भाजपा से है। एकीकृत बिहार समय में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा के चुनकर छोटानागपुर प्रमंडल झारखंड से मिलती रही है। वहीं कहा कि राज्य सरकार झूठे वादे करके राज्य की खनिज व वन संपदा और केंद्र की मोदी सरकार से प्राप्त विकास योजनाओं की राशि की लूटने का काम कर रही है। बैठक के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने संगठन, संपर्क व कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि आज विश्व मे भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। इसका श्रेय पार्टी के नीचे स्तर के देव तुल्य कार्यकर्ताओं का है। वहीं बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि संगठन में नए लोगों के प्रवेश पर भी ध्यान देना चाहिए और नए लोगों को जोड़ने के साथ पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने जिला कार्यसमिति की बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका व समर्पण पर प्रकाश डाला। वहीं संगठन को और भी मजबूत करने पर बल देने की बात की। इस कार्यसमिति बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सावर मल अग्रवाल, सुदेश चंद्रवंशी, उदयभान नारायण सिंह,भैय्या अभिमन्यु प्रसाद, अनिल मिश्रा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर व दामोदर सिंह आदि ने भी अपने विचारों को रखा।

chat bot
आपका साथी