भामाशाह विद्यालय में मिलन समारोह आयोजित

बाटम विद्यालय के पूर्व एवं नए प्रधानाध्यापक को किया गया सम्मानित संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग)

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:15 PM (IST)
भामाशाह विद्यालय में मिलन समारोह आयोजित
भामाशाह विद्यालय में मिलन समारोह आयोजित

बाटम

विद्यालय के पूर्व एवं नए प्रधानाध्यापक को किया गया सम्मानित, संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरही में पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी के स्थानांतरण व नवीन प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पांडे के स्वागत में बुधवार को विद्यालय में स्वागत सह स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर मन के उदगारों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। वहीं विद्यालय प्रबंधन कारिणी समिति के अध्यक्ष गुरुदेव गुप्ता ने पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी के कार्यकाल व व्यवहार का सराहना करते हुए कहा कि अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता के बल पर न केवल विद्यालय बल्कि बरही में विभिन्न संगठनों के साथ उनका मार्गदर्शन किया व कुशल नेतृत्व प्रदान किया। विद्यालय के सचिव उमेश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व का ही प्रभाव है जो आज विद्यालय निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने इस विद्यालय में 19 वर्षों तक अपना बहुमूल्य योगदान दिया और अपने कुशल व्यवहार से विद्यालय को ऊंचाई प्रदान करते रहे। उपस्थित हजारीबाग विभाग के सह निरीक्षक तुलसी प्रशांत ठाकुर, अभिभावक त्रिवेणी साहू, स्वरूप श्री आदि ने भी सराहना किया। पूर्व प्रधानाचार्य को श्रीमछ्वागवत गीता भेंट किया गया। साथ ही कई उपहार देते हुए उन्हें विदाई दी गई।

नवीन प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पांडे ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी के द्वारा प्रस्तुत मार्ग को और आगे बढ़ाने में मैं भरपूर सहयोग प्रदान करूंगा। मंच संचालन नेहा झा व धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार महतो द्वारा संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह, लिकेश्वर राणा, मनीष कुमार सिन्हा, चंद्र मोहन मिश्र, रवि शंकर प्रियदर्शी,, सुनील कुमार अभय सिंह, अमित झा, अरुण झा, धीरज, मुकेश, आदि भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी