दुर्घटना में रांची के रहने वाले आठ घायल

हजारीबाग से रांची लौट रहा था परिवार हत्यारी मोड़ के निकट दुर्घटना सदर विधायक और

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:42 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:42 PM (IST)
दुर्घटना में रांची के रहने वाले आठ घायल
दुर्घटना में रांची के रहने वाले आठ घायल

हजारीबाग से रांची लौट रहा था परिवार, हत्यारी मोड़ के निकट दुर्घटना सदर विधायक और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने इलाज में किया सहयोग

संवाद सहयोगी हजारीबाग : बुधवार की अहले सुबह रांची का एक परिवार हजारीबाग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इस परिवार के आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। रांची का यह उरांव परिवार अपने रिश्तेदार हजारीबाग के बेस ग्राम के यहां से शादी समारोह में शरीक होकर स्कॉर्पियो से रांची वापस लौट रहे थे। एनएच -33 के हत्यारी मोड़ और चरही घाटी के बीच इनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों के सहयोग से इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह परिवार वनवासी कल्याण केंद्र से जुड़ा हुआ है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय को जब इसकी सूचना मिली तो तत्काल संघ से जुड़े श्रद्धानंद सिंह समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी तत्काल इस परिवार के सहयोग के लिए अपने मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों से दिखवाकर इनके परिजनों के आग्रह पर यहां से उनके स्वेक्षा के अनुरूप बेहतर इलाज के लिए सभी को रांची ले गए । मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तीन मंजिला भवन कई महत्वपूर्ण वार्ड और चिकित्सा से जुड़ा संयंत्र स्थापित होने के बावजूद इस दो मंजिला भवन में लगे दो लिफ्ट खराब होने से मरीजों को हो रही समस्या से अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया है और तत्काल इस समस्या के निराकरण कराने का आग्रह किया है।

chat bot
आपका साथी