नाली के पानी को लेकर विवाद में मारपीट, 17 घायल

बरही के ब्रराहिल टोला का मामला जमकर चली लाठियां छह गंभीर दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:01 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:01 PM (IST)
नाली के पानी को लेकर विवाद में मारपीट, 17 घायल
नाली के पानी को लेकर विवाद में मारपीट, 17 घायल

बरही के ब्रराहिल टोला का मामला, जमकर चली लाठियां, छह गंभीर

दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस कर रही है जांच

संवाद सूत्र,

बरही (हजारीबाग) : नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में बरही कोनरा ब्रराहिल टोला में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट की इस घटना में 17 लोग घायल हो गए। इनमें छह की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। गंभीर लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। इस बाबत बरही थाना में 41 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई। विवाद का कारण एक मकान से सटा कच्ची नाली से पानी बहाव बना। नाली को लेकर हो रही परेशानी के मामूली विवाद पर दो पक्षों के बीच तू तू - मैं मैं मारपीट में तब्दील हो गयी। जिसके हाथ जो आया वह उसी से एक दूसरे पर वार करने लगे। घायलों में महिला और पुरुष के साथ साथ बच्चे भी है। इनमें दोनों पक्षों की ओर से 17 महिला- पुरुष घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घटना सोमवार की है।, गंभीर रुप से घायलों में मो. मुस्ताक का पुत्र मो. छोटू, मो. मनान, बहु आसमा खातून (पति मो. शहबान) व मो. असगर (पिता मो. सफात) है। एक पक्ष की ओर से आसमा खातून के आवेदन आधार पर बरही थाना कांड संख्या 506/21 दर्ज किया गया। जिसमें हाजरा खातून, रियाज मियां, मो. सेराज, मो. सरताज मो. इजहार मो. इबरार, मो. सरफराज, मो. मिनहाज, मो. आशिक, अजमेरी खातून, शहबुन खातून, सोबरा खातून, मून खातून, आसमा खातून सहित 14 लोगों को नामजद किया गया। वहीं दूसरी ओर मो. इजहार मियां के आवेदन आधार पर बरही थाना कांड संख्या 507/ 21 दर्ज किया गया। जिसमें मो. मुस्ताक, शाहबान अंसारी, अरमान अंसारी, मनान अंसारी, एहसान अंसारी, सहबरा खातून, आसमा खातून, शाहजान, औरंगजेब, जहांगीर मो. मन्नौवर, असगर, मो. कयूम, शकीला खातून, रुवेदा खातून, तरन्नुम, खैरून निशा, कुलुन खातून, मो. मुख्तार, मो. सेराज, मो. मारूफ, सायरा खातून, मो. सफात, असगर अंसारी, मो. महबूब, तबस्सुम खातून, सायरा खातून सहित 27 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी