स्कार्पियों चोरी का मास्टरमाइंड ने किया आत्मसमर्पण

हजारीबाग में ऊपर में ठीक से सदर थाना में दर्ज है चोरी की दो प्राथमिकीलंबे समय से था फरार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:57 PM (IST)
स्कार्पियों चोरी का मास्टरमाइंड ने किया आत्मसमर्पण
स्कार्पियों चोरी का मास्टरमाइंड ने किया आत्मसमर्पण

हजारीबाग में ऊपर में ठीक से सदर थाना में दर्ज है चोरी की दो प्राथमिकी,लंबे समय से था फरार

इंस्पेक्टर मंजीत और सुदामा कुमार का उड़ा ले गए थे स्कार्पियों

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : नौ माह पूर्व पुलिस लाईन से चोरी गयी स्कार्पियों के मास्टरमाइंड रामगढ़ के चितरपूर निवासी मो. नक्कास ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। नक्कास चोरी की वाहनों को खपाने का काम करता है। उसके गिरोह में कई लोग है, इन्हीं के हजारीबाग रेंज में काम करने वाले गिरोह के लोगों ने

हजारीबाग पुलिस लाइन फैमली क्वार्टर के बेसमेंट में खड़ी 2 पुलिस इंस्पेक्टर के 2 स्कार्पियो वाहन चुरा ले गए थे। इनमें पलामू जिला में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर सुदामा दास की स्कार्पियो (जेएच 02 एएच 2200) तथा स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित इंस्पेक्टर मंजीत कुमार की स्कार्पियो (जेएच 02 एआर 2154) है। इसके अलावा इसी रात चोरों ने कंटकमसांडी के कंडसार गांव निवासी साव का बोलेरो वाहन को चुरा ले गए थे। पूरे मामले में पुलिस ने काफी प्रयास किए और गिरोह के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया था। बावजूद इसके नक्कास पुलिस के हाथ नहीं आया। चोरी की घटना 22 फरवरी 2021 की रात की है।

रिमांड पर लेगी पुलिस, कई बड़े चोरी कांड का होगा खुलासा

आत्मसमर्पण करने वाले मो. नक्कास को पुलिस रिमांड पर लेगी। नक्कास के रिमांड पर आने के बाद कई बड़ी चोरी की घटनाएं सामने आएंगी, यह क्यास लगाया जा रहा है। सूचना मिलते हीं सदर थाना की पुलिस सक्रिय हो गयी और रिमांड पर लेने का प्रयास में जुट गयी है।

chat bot
आपका साथी