अक्षय पात्र फाउंडेशन ने बांटा राशन किट

बरही और चौपारण प्रखंड में जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया राशन हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सहयोग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:47 PM (IST)
अक्षय पात्र फाउंडेशन ने बांटा राशन किट
अक्षय पात्र फाउंडेशन ने बांटा राशन किट

बरही और चौपारण प्रखंड में जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया राशन

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सहयोग से किया गया वितरण

संवाद सूत्र

बरही (हजारीबाग) : बरही के बरसोत पंचायत में अक्षय पात्र फाउंडेशन ने कोविड - 19 रिलीफ फीडिग प्रोग्राम के बैनर तले 30 जरूरतमंद गरीब परिवारों के बीच राशन किट वितरित किया। वितरण सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडे, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता मोतीलाल चौधरी, रामचंद्र कुशवाहा, मुकेश बक्शी, धर्मेंद्र सिंह के हाथों किया गया। बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 30 लाभुको को अनाज, तेल, साबुन, दाल से भरा किट दिया गया। लाभुकों में शामिल मसोमात फूल कुमारी, चांदो देवी, गेंदिया मोसोमत, यशोदा मसोमात, मसोमात कोशल्या, छोटेलाल भुइंया, शांति देवी, कर्मी देवी, मुश्तरिया खातून, गायत्री देवी, कबूतरी देवी, मेहरून खातून, सुशीला देवी, देवी, अशोक रविदास, कालो देवी आदि ने राशन किट प्राप्त कर खुशी जाहिर की। इधर,चौपारण के

डेबो पंचायत भवन में सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से स्वयंसेवी संस्था अक्षय पात्रा के द्वारा साठ गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी तथा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव के नेतृत्व में 60 असहाय एवं निर्धन महिलाओं के बीच लगभग 14 किलो अनाज का किट दिया गया। इसमें चावल, दाल चना, चीनी, तेल, साबुन, सोयाबीन तेल, सुजी इत्यादि अनाज था। मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा हर सुख दुख में जनता के साथ है।

कार्यक्रम में अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि सीताराम साहू, सुनील कुमार सिंह, मुखिया सह प्रधान मोहन साव, मंडल महामंत्री बालेश्वर साहू , मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, मंडल मंत्री प्रवीण सिंह,वरिष्ठ कार्यकर्ता भरत शर्मा, गिरजा साव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी