संविधान निर्माता के साथ समाज सुधारक भी थे डा. अंबेडकर

लीड----------- भारतीय संविधान गौरव अभियान समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:00 PM (IST)
संविधान निर्माता के साथ समाज सुधारक भी थे डा. अंबेडकर
संविधान निर्माता के साथ समाज सुधारक भी थे डा. अंबेडकर

लीड-----------

भारतीय संविधान गौरव अभियान समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संवाद सहयोगी, हजारीबाग : संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि सह सामाजिक समरसता दिवस पर सोमवार को भाजपा एससी मोर्चा के नेतृत्व में भारतीय संविधान गौरव अभियान समारोह का आयोजन किया गया। हजारीबाग के हुरहुरु स्थित निमंत्रण शादी घर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदन क्यारी विधायक अमर बाउरी, पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम, राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, सिमरिया विधायक किशुन दास तथा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल वाल्मिकी शामिल हुए। प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर तथा बाबा साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि बाबा साहब सिर्फ संविधान रचयिता ही नहीं बल्कि सच्चे देशभक्त एवं समाज सुधारक भी थे। वे चाहते तो किसी भी दूसरे देश में जाकर अच्छी नौकरी और नागरिकता प्राप्त कर सकते थे, बावजूद उन्होंने भारत में ही रहना पसंद किया। भारतीय संविधान की विशेषता पर चर्चा की। कहाकि इसे पढ़ने,समझने और जानने की आवश्यकता है। हर भारतीय को संविधान का ज्ञान होना चाहिए। बताया कि जम्मू कश्मीर में संविधान के नियमों के तहत धारा 370 व 35 ए लगाया गया था। जानकारी कहते थे कि इसे हटाया नहीं जा सकता, खून खराबा भी हो सकता है, परंतु भाजपा की सरकार ने संविधान को जाना, समझा और परखा और इसके बाद परिणाम सबके सामने है। कहाकि संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया। भारत के संविधान के अनुसार ही देश का विधान, शासन और न्यायपालिका चल रहा है। केंद्र सरकार की योजना, संविधान और पीएम नरेंद्र मोदी की भी बात बाबूलाल ने की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में शौचालय बनवाया, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को पक्का घर दे कर देश के गरीब दलित को सम्मान दिया है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एवं चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने कहा कि देश आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने गरीब, किसान, मजदूर, दलित, शोषित, वंचितों को अधिकार देने का काम किया है। बताया कि बाबा साहब का देहावसान के बाद दिल्ली में इनकी समाधि के लिए दो गज की जमीन भी तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। आजादी के बाद बाबा साहब को भारत रत्न से नवाजने का काम कांग्रेस ने नहीं किया। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर सम्मानित करने का काम किया। समारोह को पूर्व सांसद पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम, राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, विधायक किशुन दास सहित मोर्चा के अन्य नेताओं ने संबोधित किया।मंच का संचालन कार्यक्रम प्रभारी विशाल वाल्मीकि ने किया।

chat bot
आपका साथी