प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में आठ सौ विद्यार्थी हुए शामिल

कैंपस का लोगो संविधान गौरव अभियान के तहत देशभर में हो रहा है आयोजन संवाद सहयोगी हज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:53 PM (IST)
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में आठ सौ विद्यार्थी हुए शामिल
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में आठ सौ विद्यार्थी हुए शामिल

कैंपस का लोगो

संविधान गौरव अभियान के तहत देशभर में हो रहा है आयोजन

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : विभावि के विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों में शनिवार को संविधान गौरव अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। करीब आठ सौ से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। आयोजन संविधान गौरव अभियान झारखंड प्रदेश द्वारा किया गया था। परीक्षा का सफल आयोजन को लेकर समिति की ओर से विशेष तैयारी की गयी थी। दो घंटे की इस परीक्षा को देखने कुलपति सहित विभावि के अन्य पदाधिकारी पहुंचे और आयोजन को सार्थक बताया। इस बाबत अभियान के प्रदेश संयोजक सह भाजपा एससी जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल वाल्मिकी ने बताया कि प्रतियोगिता में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर के राजनीतिक विज्ञान विभाग,वाणिज्य विभाग के विद्यार्थी शामिल हुए। 100 अंकों की परीक्षा दो घंटे की थी। यह भी जानकारी दी की सफल परीक्षार्थी को छह दिसंबर को सामाजिक समरसता दिवस पर सम्मानित किया जाएंगा। 6 दिसंबर बाबा साहब अंबेदकर की पुण्य तिथि है। बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय पर 26 नवंबर 2021 से संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भारतीय संविधान दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया है । भारतीय गौरव अभियान का संगोष्ठी कर समापन हजारीबाग में 6 दिसंबर 2021 को किया जाना है । समारोह में आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी एवं प्रदेश के अन्य नेता विधायक गण सांसद उपस्थित होंगे। परीक्षा जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी के अध्यक्षता में आयोजित की गयी। मौके पर भाजपा नेता श्री बटेश्वर प्रसाद मेहता, कार्यक्रम प्रभारी सुबोध कुमार पासवान, रंजीत कुमार, पप्पू पासवान, शंकर कुमार दास, कार्यालय प्रभारी श्रवण कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी