कांसा पीतल निर्माण से जुड़े कारीगरों बहुरेंगे दिन

बाटम खादी ग्राम उद्योग ने की है पहल दी गई है स्वीकृति मनोज सिंह संसू विष्णुगढ़ (हजारीबा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:25 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:25 PM (IST)
कांसा पीतल निर्माण से जुड़े कारीगरों बहुरेंगे दिन
कांसा पीतल निर्माण से जुड़े कारीगरों बहुरेंगे दिन

बाटम

खादी ग्राम उद्योग

ने की है पहल, दी गई है स्वीकृति : मनोज सिंह

संसू, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : प्रखंड में 4 करोड़ लाख से कांसा पीतल निर्माण का सयंत्र स्थापित किया जाएगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा होगा।इसकी पूरी तैयारी पूरी कर ली गई है। काम करने वाले कारीगरों के मुफलिसी के दिन बहुरेंगे। विष्णुगढ़ के ग्राम देवी मंडप परिसर में ब्रास एवं ब्रोंज कलस्टर के तहत शुक्रवार को आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित खादी ग्रामोउद्योग आयोग के पूर्वी जोन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रदेश निदेशक जेके गुप्ता, राजीव मल्होत्रा, सुनील कुमार सिंह राजीव घोष ग्राम विकास मंच के सुदामा सिंह ने ये बातें कही। कहा कि विष्णुगढ़ में कांसा पीतल के बर्तन निर्माण में 854 कारीगर पंजीकृत हैं। केंद्र सरकार पारंपरिक निर्माण में जुटे कारीगरों की आर्थिक उन्नति के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।पारंपरिक निर्माण को पंख देने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे है। इसके तहत विष्णुगढ़ में परियोजना की स्वीकृति मिली है। इसमें कारीगरों को प्रशिक्षण देने से लेकर निर्माण करने के लिए जरूरी की मशीनें लगाई जाएगी। परियोजना के कार्यान्वयन में स्वयं सेवी संस्था ग्राम विकास मंच के अलावा खादी ग्रामोउद्योग आयोग, एसएफयूआरटीआई (स्फूर्ति) एवं जेडको शामिल है। मौके पर उपस्थित तकनीकी सहयोग दे रहे जेडको के शाकीब अहमद ने बताया कि यहां बेलन मशीन, हाट रालिग, कोल्ड रालिग मशीन के अलावा पावर प्रेस, स्क्रैबिग, पालिशिनिग, वेल्डिग लेथ मशीन लगाने के अलावा फरनेश भी स्थापित किया जाएगा।कारीगरों को निर्माण के जरूरी डाय भी उपलब्ध कराया जाएगा।मौके पर केदार कसेरा, यशोदा देवी , विष्णुगढ़ ग्राम विकास कार्यकारी समिति के प्रधान संजय प्रसाद, ,रामचंद्र यादव गिरजा साव , विनोद कसेरा, भाजपा के गुरू प्रसाद, जीवन सोनी, संदीप कसेरा, पिकू कसेरा, इंदीवर कुमार आर्या, टिकू कसेरा, ममता देवी, सबिता देवी, रेणू देवी, आरती देवी, मिथिलेश कसेरा, गीता देवी, शशि कसेरा, रामप्रसाद कसेरा, लक्ष्मण कसेरा, अशोक कसेरा, राहुल कसेरा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी