विधायक ने आधा दर्जन बेटियों को भेंट किया लहंगा

पौता पंचायत का मनीष जायसवाल ने किया दौरान शादी में किया सहयोग ग्रामीणों को सुख-दुख में साथ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:57 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:57 PM (IST)
विधायक ने आधा दर्जन बेटियों को भेंट किया लहंगा
विधायक ने आधा दर्जन बेटियों को भेंट किया लहंगा

पौता पंचायत का मनीष जायसवाल ने किया दौरान, शादी में किया सहयोग

ग्रामीणों को सुख-दुख में साथ रहने का दिया भरोसा

संस, हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल शुक्रवार को सदर प्रखंड के पौता पंचायत स्थित ग्राम तुरांव पहुंचे। यहां उन्होंने पौता पंचायत के ग्राम तुरांव और पौता की रहने वाली आधा दर्जन गरीब मजदूर की बेटियों को अपनी ओर से उनके शादी से पूर्व लहंगा भेंटकर उनका अरमान पूरा किया। विधायक मसोमात गेणशी की सुपुत्री रानी कुमारी, नागेश्वर राम की सुपुत्री राधा कुमारी, भोला राम की सुपुत्री उषा कुमारी, बद्री राणा की सुपुत्री दिव्या कुमारी, ग्राम तुरांव निवासी भुनेश्वर साव की सुपुत्री बसंती कुमारी और भुनेश्वर राम की सुपुत्री रेखा कुमारी को लहंगा भेंट किया। लहंगा पाकर सभी बहनों के चेहरे खिल उठे। विधायक मनीष जायसवाल ने ग्राम वासियों की समस्याएं भी सुनी और तत्काल उसके निराकरण का भरोसा भी जताया। तुरांव से लौटकर हजारीबाग शहर के नूरा में मजदूर रामेश्वर महतो की सुपुत्री प्रियंका कुमारी को स्थानीय वार्ड पार्षद विजय प्रसाद सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में शादी से पूर्व लहंगा भेंटकर सम्मान दिया। उक्त अवसर पर विशेष रूप से सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, सदर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रणधीर पाण्डेय , महामंत्री दामोदर प्रसाद, भाजपा कार्यकर्ता रंजीत राम, नरेश यादव, मोहन प्रसाद, पंचायत समिति रामचंद्र राम, अविनाश कुमार, संदीप कुमार यादव, अरविद तिवारी, लोकनाथ यादव, मुकेश यादव, मनोज साव, सहदेव साव, विजय तुरी, महादेव यादव, बद्री राणा, लखन राम, महादेव गोप, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी