मंहगाई रोकने में केंद्र सरकार विफल : कांग्रेस

विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में निकली पदयात्रा केद्र की गलत नीतियों और

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:13 PM (IST)
मंहगाई रोकने में केंद्र सरकार विफल : कांग्रेस
मंहगाई रोकने में केंद्र सरकार विफल : कांग्रेस

विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में निकली पदयात्रा

केद्र की गलत नीतियों और लापरवाही की मार झेल रही है जनता

जासं, हजारीबाग : केन्द्र सरकार द्वारा खाद्य सामग्री और पेट्रोलियम पदार्थ की महंगाई के विरोध में सोमवार को महानगर कांग्रेस द्वारा पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी हजारीबाग के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोप ने किया। पदयात्रा इन्द्रपुरी चौक से निकलकर नवाबगंज, दाता मदारा शाह चौक, कचहरी रोड से होते हुए डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के पास नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह नें अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार नें कहा था कि मंहगाई पर अंकुश लगाएंगे पर मंहगाई आज चरम सीमा पर है। पेट्रोलियम पदार्थ तथा खाद्य सामाग्री के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पेट्रोल डीजल की कीमत 100 रूपए के पार, सरसों का तेल 200 रूपए के पार और रसोई गैस 1000 रूपए के पार कर गई है। आने वाले 2024 के आम चुनाव में जनता जुमला वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फैकेगी और कांग्रेस की सरकार को लाएगी। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि दिगम्बर मेहता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सह महानगर प्रभारी निसार खान नें किया तथा धन्यवाद ज्ञापन किशोरी मेहता नें किया। मौके पर ज्ञानी प्रसाद मेहता, जावेद इकबाल, मकसूद आलम, महेश प्रसाद साव, सरयू यादव, अनवर हुसैन, सदरूल होदा, उज्जवल कुमार, शहजाद अहमद, अशरफ अली, सत्यम कुमार मेहता, राहुल कुमार, तसलीम अंसारी, गुप्ता, नकुल मेहता, सरहुल कुमार मेहता, सौरभ कुमार, किशोर मेहता, कृष्ण कुशवाहा, अब्बास अंसारी अतिरिक्त, धनंजय मेहता, फहीमउद्दीन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी