विधायक पर कंबल- साड़ी वितरण रोकने का आरोप

विरोध में धरने पर बैठा मुखिया संघ उमा शंकर अकेला पर साधना निशाना धरने के बाद मुखिया संघ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:12 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:12 PM (IST)
विधायक पर कंबल- साड़ी वितरण रोकने का आरोप
विधायक पर कंबल- साड़ी वितरण रोकने का आरोप

विरोध में धरने पर बैठा मुखिया संघ उमा शंकर अकेला पर साधना निशाना

धरने के बाद मुखिया संघ ने पदमा बीडीओ को मांग पत्र सौंपा

संवाद सूत्र पदमा (हजारीबाग) : पदमा मुखिया संघ विधायक उमाशंकर अकेला के खिलाफ मुखर हो गया है। दरअसल पूरा मामला कंबल, साड़ी आदि वितरण से जुड़ा हुआ है। मुखिया संघ का आरोप है कि विधायक ने बीडीओ को निर्देश दिया है कि पंचायत प्रतिनिधियों को छोड़कर विधायक या उनके प्रतिनिधि से कंबल और धोती-साड़ी का वितरण कराना है। इससे नाराज होकर मुखिया संघ ने प्रखंड कार्यालय में धरना दिया व बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि सरकार द्वारा जनता के लिए सभी प्रकार के जनहित कार्यों के लिए लाभार्थियों का चयन ग्राम सभा द्वारा एवं क्रियान्वयन ,वितरण पंचायत द्वारा ही किया जाय न कि किसी अन्य दूसरे माध्यमों से। इन्होंने पंचायती राज अधिनियम के विभिन्न उपबंधों का हवाला देते हुए लिखा है कि सरकार द्वारा जनता के कल्याण एवं विकास योजनाओं व कार्यक्रमों के लिए लाभार्थियों की पहचान एवं चयन इत्यादि कार्य हमलोग प्रारंभ से ही कर रहे हैं। विगत कुछ माह पूर्व से कुछ लोगो द्वारा पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अस्तित्व पर चोट किया जा रहा है। यह चोट जनप्रतिनिधियों के हक अधिकार व ग्राम सभा के कार्यों व शक्तियों का घोर हनन है। यह हमारे लिए बिल्कुल असहनीय है। धरने में पिडारकोन पंचायत के मुखिया कामख्या सिंह, सरैया पंचायत की मुखिया शांति देवी, रोमी पंचायत के मुखिया गौरीशंकर सिंह, बिहारी पंचायत के मुखिया सहदेव मेहता, कुटीपीसी पंचायत की मुखिया कंचन मेहता, बंदबेला पंचायत की मुखिया द्रौपदी देवी, पदमा मुखिया पति जितेंद्र मेहता, वार्ड पार्षद बिनोद पांडेय, चितामणि यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामख्या सिंह ने की।

chat bot
आपका साथी