सड़क दुर्घटना में जैप सात दो जवान गंभीर

शनिवार देर रात को हुआ हादसा बरही उपकारा में थे तैनात जाटी बरही/चरही (हजारीबाग) बर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:57 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में जैप सात  दो जवान गंभीर
सड़क दुर्घटना में जैप सात दो जवान गंभीर

शनिवार देर रात को हुआ हादसा, बरही उपकारा में थे तैनात जाटी, बरही/चरही (हजारीबाग) : बरही थाना अंतर्गत गया रोड रेलवे ओवर ब्रिज के पास शनिवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार जैप सात के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जवान बरही उपकारा में तैनात थे और रात में डयूटी के लिए जा रहे थे। घायल जवानों में सोमा उरांव और संजीत सिंह शामिल है। उक्त दोनों

को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार के बार हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल और रांची सैम्फर्ड अस्पताल में इलाजरत गौरियाकरमा करमा निवासी रमेश प्रसाद पिता बालो महतो की मौत हो गई। रमेश सड़क दुर्घटना के शिकार होने के बाद पिछले 25 दिनों से रांची सैम्फर्ड में इलाजरत थे और कोलकत्ता ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी। शनिवार रात सड़क पर पड़े घायल जवानों को बरही पूर्वी के मुखिया छोटन ठाकुर, रसोइया धमना मुखिया प्रतिनिधि संतोष साव व अन्य ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी बरही इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचकर घायलों को आवश्यक सहायता दी और उन्हें रेफर होने पर हजारीबाग भिजवाया। बताया जाता है कि उक्त दोनों जवान बरही से वापस चकुराटांड स्थित बरही उपकारा वापस लौट रहे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चकमा दिया, उसके बाद संतुलन खोते हुए दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए।

स्टीयरिग लॉक हो जाने के बाद सड़क पर पलट गया परचून लदा पिकअप

चरही स्थित एनएच 33 पर रविवार सुबह परचून तेल लदा एक मालवाहक पिकअप भान स्टीयरिग लॉक हो जाने के बाद पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रहा था। परचून लदा पिकअप वैन संख्या जेएच 10 बीयू 3721 है। सुखद बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जान- माल की क्षति नहीं हुई। दुर्घटना का कारण स्टेयरिग लॉक हो जाना बताया गया। चालक वाहन को ब्रेक लगाने की कोशिश करते ही पलट गया। वैन में लदे सामान बिखर गए। मौके पर चरही पुलिस पहुंच गई। वाहन को पुन: सीधा कर सड़क से किनारे हटा दिया गया। जिससे एनएच में आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

chat bot
आपका साथी