बांटो-बांटो जी बधाई, राणी सती दादी आज घर आई

फोटो - 2 श्री रानी सती दादी जी का किया गया भव्य मंगल पाठ धनबाद झरिया के कथावाचक मनीष कुमार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:07 PM (IST)
बांटो-बांटो जी बधाई, राणी सती दादी आज घर आई
बांटो-बांटो जी बधाई, राणी सती दादी आज घर आई

फोटो - 2

श्री रानी सती दादी जी का किया गया भव्य मंगल पाठ

धनबाद झरिया के कथावाचक मनीष कुमार उर्फ मोनू पहुंचे कार्यक्रम

जासं, हजारीबाग : मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर परिसर में शनिवार को भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी शशिकांत मिश्रा ने रानी सती दादी की पूजा करवा कर मंगल पाठ प्रारंभ करवाया। धनबाद झरिया से आए मनीष कुमार उर्फ मोनू द्वारा जन्म से लेकर विदाई तक भजन प्रस्तुत की गई। दादी के भव्य ज्योत भी लिया गया। मंगल पाठ के दौरान दादी के स्वरूप में विदुषी टिबड़ेवाल थी। सभी महिलाएं राजस्थानी परिधान में पाठ में सम्मिलित हुई। पाठ के दौरान जय दादी की जय कारों की गूंज गूंजती रही। बांटो-बांटो जी आज बधाई राणी सती दादी आज घर आईं जैसे अनेकों भजन गाए गए अंत में दादी का भव्य आरती के साथ पाठ समापन हुआ। तत्पश्चात गायक मनीष कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंगल पाठ करने वाली महिलाओं में रीना अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, रेखा, सरोज, लक्ष्मी खण्डेलवाल, मीना अग्रवाल, रूप अग्रवाल, ममता खण्डेलवाल, साधना खण्डेलवाल, पूजा अग्रवाल, माया अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मधु अग्रवाल, लता खण्डेलवाल सहित कई महिलाएं शामिल थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल, उपाध्यक्ष मूल चंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमेश टिबड़ेवाल, अशोक खण्डेलवाल, किशोर बुबना, स्वेता चौधरी, मीता बगड़िया, कविता गोकुलका, दिप्ती मुनका, ज्योति चौधरी, रितेश खण्डेलवाल सहित कई लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी