आजसू महानगर कमेटी, ओबीसी व एससी मोर्चा का विस्तार

आफताब आलम बने महानगर अध्यक्ष व अविनाश सचिव बैठक में जिला संगठन प्रभारी मनोज चंद्रा सहित कई ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:05 PM (IST)
आजसू महानगर कमेटी, ओबीसी व एससी मोर्चा का विस्तार
आजसू महानगर कमेटी, ओबीसी व एससी मोर्चा का विस्तार

आफताब आलम बने महानगर अध्यक्ष व अविनाश सचिव

बैठक में जिला संगठन प्रभारी मनोज चंद्रा सहित कई नेता हुए शामिल

जासं, हजारीबाग : आजसू पार्टी की महानगर कमेटी की बैठक शनिवार को स्थानीय मालवीय मार्ग स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आफताब आलम ने और संचालन विवेक कुमार राणा ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के •िाला संगठन प्रभारी सह सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चन्द्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के •िाला अध्यक्ष विकास राणा एवं केन्द्रीय समिति सदस्य आनन्द सिंह शामिल हुए। बैठक में ह•ारीबाग महानगर कमेटी का विस्तार किया गया एवं पिछड़ा वर्ग महासभा (ओबीसी) और अनुसूचित जाति मोर्चा का कमेटी गठन किया गया। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में वार्ड कमेटी का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। महानगर कमेटी का विस्तार करते हुए आफताब आलम की महानगर अध्यक्ष, अविनाश कुमार सिन्हा उर्फ पिकू को महानगर सचिव, संतोष कुमार सोनी को महानगर कोषाध्यक्ष एवं विशाल कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। महानगर कमेटी की पिछड़ा वर्ग महासभा (ओबीसी मोर्चा) का विस्तार करते हुए विवेक कुमार राणा को महानगर प्रभारी, कुमार सूरज को मोर्चा के महानगर अध्यक्ष एवं मनीष कुमार भगत को मोर्चा के महानगर सचिव बनाया गया। कूद निवासी अवध किशोर साव को कटकमदाग प्रखण्ड का ओबीसी मोर्चा के प्रखण्ड प्रभारी बनाया गया। नगर निगम क्षेत्र के कुछ वार्डों में वार्ड प्रभारी की भी घोषणा की गई। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति सदस्य आनन्द सिंह, अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, विनय कुमार दुबे, उमेश कुमार, रवि कुमार, अमित जैन, प्रमोद कुमार सिंह, सूरज पासवान, सन्तोष कश्यप, अमन कुमार, अनुपम कुमार, मो एहतेशाम र•ा, सागर कुमार, राजू कुमार सहित ह•ारीबाग महानगर कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्य, नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्ड के आजसू पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी