साहित्यकार किए गए सम्मानित

फोटो - 17 स्व. त्रिवेणी कांत ठाकुर साहित्य पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन जासं हजार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:01 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:01 PM (IST)
साहित्यकार किए गए सम्मानित
साहित्यकार किए गए सम्मानित

फोटो - 17

स्व. त्रिवेणी कांत ठाकुर साहित्य पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन

जासं, हजारीबाग : डीवीसी सभागार में शनिवार को त्रिवेणी कांत ठाकुर साहित्य पुरस्कार एवं सम्मान का आयोजन किया गया। समारोह आरक्षी विद्यालय के शिक्षक रहे प्रमुख शिक्षाविद साहित्यकार एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे स्व. त्रिवेणीकांत ठाकुर की पुण्य स्मृति मैं हर साल आयोजित किया जाता है। इस वर्ष का साहित्य पुरस्कार मैथिली भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार गिरिजा नंदन झा अर्धनारीश्वर को प्रदान किया गया। हिदी के वरिष्ठ साहित्यकार रतन वर्मा एवं संस्कृत के विद्वान प्रो. तारा कांत शुक्ला को साहित्य सम्मान से नवाजा गया। प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार आरक्षी विद्यालय की अव्वल छात्रा शाइस्ता नाज को प्रदान किया गया समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार वह पूर्व प्राचार्य मार्खम कॉलेज डॉ. शिवदयाल सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रो. बंशीधर रुखैयार ने सबों को सम्मानित किया। मंच संचालन सुबोध सिंह शिव गीत और वागत भाषण राकेश ठाकुर सचिव त्रिवेणी कांत ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट ने दिया। ट्रस्ट सचिव ने कहा कि भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने हेतु स्थापित साहित्यिक मंच त्रिवेणी कारण ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना सन 2015 में की गई। ट्रस्ट विगत 6 वर्षों से हितनाथ झा के संयोजन में 2016 से यह आयोजन करता आ रहा है। पुरस्कार 2021 के लिए निर्णायक मंडल में मैथिली भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत प्रदीप बिहारी, कुमार मनीष, अरविदश्री बुद्धिनाथ झा और प्रोफेसर रविद्र कुमार चौधरी शामिल थे। स्वर्गीय त्रिवेणी कांत ठाकुर के नाम पर यह सम्मान अब तक 12 साहित्यकारों को दिया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी