राज्य सरकार हर मोर्चे में फेल : विधायक

लीड- पंचायत चुनाव कराने से डर रही है राज्य सरकार संवाद सूत्र विष्णुगढ़ (हजारीबाग) झारखंड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:09 PM (IST)
राज्य सरकार हर मोर्चे में फेल : विधायक
राज्य सरकार हर मोर्चे में फेल : विधायक

लीड-

पंचायत चुनाव कराने से डर रही है राज्य सरकार

संवाद सूत्र विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। लचर विधि व्यवस्था से प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में नित्य बढोतरी हो रही है। पंचायत चुनाव नहीं कराने के मन चुकी प्रदेश सरकार बहाने ढूंढ रही है। प्रखंड मुख्यालय, विष्णुगढ़ में शनिवार को भाजपा के आयोजित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जयप्रकाश भाई पटेल पार्टी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बातें की। कहा कि गांव की सरकार यानि पंचायत चुनाव कराने की इच्छा शक्ति प्रदेश की सरकार को नहीं है। इसके लिए सरकार नए नए बहाने ढूंढ रही है। प्रदेश में हेमंत सोरेन की सरकार के आने के साथ ही विधि व्यवस्था लचर होकर रह गई है। लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं नित्य घट रही है। सरकार को इस पर लगाम लगाने के लिए गंभीरता नहीं है। अपराधियों को अपराध करने की खुली छूट मिली हुई है। मांडू विधायक ने कहा कि जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितता का आरोप लग रहा है। सरकार पर इसका कोई असर नहीं है। हेमंत सोरेन की सरकार पर चुनाव के पूर्व किए वायदें को पूरा नहीं करने के आरोप लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल एवं संचालन गुरू प्रसाद ने किया। मौके पर सुखदेव यादव, संतोष कुमार, सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, शंभूनाथ पाण्डेय, महादेव मंडल, हिरामन महतो, निर्मल कुमार, जीवन सोनी, राजेश सोनी, गौतम भारती, हरि यादव, दीपक रजक, गुलाब शंकर महतो, शंकर महतो, पंचम महतो, बासुदेव महतो, सुरेश राम, संजय कुमार महतो, महेंद्र कुमार, नितीश कुमार, शेख कल्लू, चेतलाल महतो, सुखदेव मंडल, बिनोद साव, नकूल पांडेय, विवेक कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी