भाजपा एससी मोर्चा ने निकाली गौरव यात्रा

संविधान दिवस के अवसर पर मोर्चा की ओर से निकाली गई यात्रा विधायक जेपी पटेल ने बाबा साहब अंबेड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:00 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:00 PM (IST)
भाजपा एससी मोर्चा ने निकाली गौरव यात्रा
भाजपा एससी मोर्चा ने निकाली गौरव यात्रा

संविधान दिवस के अवसर पर मोर्चा की ओर से निकाली गई यात्रा

विधायक जेपी पटेल ने बाबा साहब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

जासं, हजारीबाग : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी के दिशा निर्देशन में संविधान गौरव यात्रा कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी की अध्यक्षता एवं संचालन जिला महामंत्री रंजीत कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ डिस्ट्रिक्ट मोड से इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, बंसी लाल चौक, गाड़ी खाना से बिरसा चौक होते अम्बेडकर चौक पर समापन किया गया। कार्यक्रम में विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के संविधान को अपनाने की 72 वीं वर्षगांठ के अवसर सभी नागरिकों को बधाई दी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि समानता का अधिकार के साथ-साथ कई सामाजिक कुरीतियों को तिलांजलि देने का काम इस संविधान से हुआ। मौके पर उपस्थित हुए प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोडरमा प्रभारी उज्जवल दास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, बटेश्वर प्रसाद मेहता, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, उपाध्यक्ष ज्योसना देवी, किरण देवी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, एसटी मोर्चा के महामंत्री रमेश हेंब्रोम, जिला उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश रविदास, जिला उपाध्यक्ष लखन राम हरि, महामंत्री रंजीत कुमार, जिला महामंत्री पप्पू पासवान, जिला मंत्री शंकर कुमार दास, राहुल वाल्मीकि, के अलावे प्रखंड पदमा, इचाक, केरेडारी, दाढ़ी, चुरचू, बिष्णुगढ़, टाटीझरिया, सदर, नगर सहित कुल 16 प्रखंडों से 26 मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

chat bot
आपका साथी