सीओ से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं से कराया अंवगत भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर न

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:55 PM (IST)
सीओ से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
सीओ से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं से कराया अंवगत

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

संसू बरही: शुक्रवार को भाजपा का एक शिष्टमंडल ने अंचलाधिकारी देवाशीष टोप्पो से भेंट किया। शिष्टमंडल में का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया। शिष्टमंडल में भाजपा के युवा नेता रितेश गुप्ता, बरही पश्चिमी मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मनोज साव, गुरुदेव गुप्ता, मुकेश प्रसाद, इंद्रदेव ठाकुर, मो. हाशिम, पिटू यादव, सचिन यादव मुख्य रूप से शामिल थे। भाजपा शिष्टमंडल ने अंचलाधिकारी से मिलकर आम जनता की समस्याओं, सरकारी कर्मचारियों की उदासीनता को रखते हुए इसका निराकरण करने पर वार्ता किया। अंचलाधिकारी के द्वारा आश्वस्त किया गया कि जन समस्याओं को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी एवं इसके बाद शिष्ट मंडल के द्वारा बरही एफसीआइ गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें एफसीआई गोदाम के ट्रांसपोर्टर को कहा कि किसी भी सूरत में डीलर व कार्डधारी को कम अनाज नहीं दिया जाए। इसके लिए बरही एसडीओ पूनम कुजूर से भी बात की गई। साथ ही उपस्थिति एमओ आजाद सिंह को भी इस मामले को संज्ञान में दिया गया। अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि किसी भी सूरत में कार्डधारी व डीलर को कम अनाज नहीं दिया जाएगा। भाजपा नेता रमेश ठाकुर ने कहा कि कार्ड धारियों के द्वारा यह शिकायत किया जाता है कि डीलर के द्वारा कम अनाज दिया जाता है। जब डीलर से इस बात का स्पष्टीकरण पूछा जाता है तो तो वह कहते हैं कि हमें गोदाम से ही कम अनाज मिलता है इसी बाबत भाजपा शिष्टमंडल में एफसीआई गोदाम में जाकर निरीक्षण करने का काम किया।

chat bot
आपका साथी