शहर को जाम मुक्त बनाने की कवायद

लीड------ कई मार्गो को टो अवे जोन किया जाएगा घोषित कुछ होंगे वन-वे जागरण संवाददाता हजार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:12 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:12 PM (IST)
शहर को जाम मुक्त बनाने की कवायद
शहर को जाम मुक्त बनाने की कवायद

लीड------

कई मार्गो को टो अवे जोन किया जाएगा घोषित, कुछ होंगे वन-वे

जागरण संवाददाता हजारीबाग : शहर के लिए जी का जंजाल बन चुके ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पहल शुरु कर दी गई है। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार को एसपी मनोज रतन चोथे की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में जाम की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण को बताया गया। निर्णय लिया गया कि दुकान के बाहर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। वाहनों के पार्किंग के लिए सड़कों पर मार्किंग की जाएगी। मार्किंग के बाहर वाहन लगाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। वही शहर के कुछ मार्ग को टो-अवे जोन घोषित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की मदद से जल्द ही टो-अवे व्हीकल की व्यवस्था भी की जाएगी। इस वाहन के आने से वाहनों को नो पार्किंग जोन से उठा लिया जाएगा।

पॉश मशीन से कटेगा चालान, कई मार्ग होंगे वन-वे

अतिक्रमण को लेकर सख्ती करने निर्णय लिया गया है। इसके लिए चालान भी अब ई-पॉश मशीन से काटे जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस को जल्द ही ई-पॉश मशीन भी मुहैया कराई जाएगा। झंडा चौक से जुड़े मार्ग को वन-वे करने का निर्णय लिया गया है। कौन-कौन से मार्ग वन-वे होंगे इसके लिए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम से इसमें सहयोग के लिए पत्र लिखा जाएगा। वही, कूड़ा उठाने वाले वाहनों का समय भी निर्धारित करने के लिए नगर निगम को कहा जाएगा। वर्तमान में कूड़ा उठाने वाले वाहन किसी भी समय शहर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। मछली बाजार को भी निर्धारित दुकानों में शिफ्ट किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी