वैट कम कर जनता को राहत दे राज्य सरकार : भाजपा

लीड चौपारण में चला हस्ताक्षर अभियान संवाद सूत्र चौपारण ( हजारीबाग) झारखंड सरकार के खि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:03 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:03 PM (IST)
वैट कम कर जनता को राहत दे राज्य सरकार : भाजपा
वैट कम कर जनता को राहत दे राज्य सरकार : भाजपा

लीड

चौपारण में चला हस्ताक्षर अभियान संवाद सूत्र चौपारण ( हजारीबाग): झारखंड सरकार के खिलाफ डीजल में वैट को कम करने के संबंध में भाजपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भारत पेट्रोल पंप (पिपरा) पांडेय बारा में चौपारण भाजपा मंडल पूर्वी में वरिष्ठ नेता उदय सिन्हा जी नेतृत्व में हस्ताक्षर एवं प्रदर्शन किया गया। वहीं पश्चिम मंडल द्वारा सरदार पूर पंप के समक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता और राजेश सहाय व मुकुंद साव की मौजूदगी में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने राज्य सरकार से वैट हटाने की मांग को नारेबाजी की। मौके पर

पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, मंडल प्रभारी संजय कुमार सिन्हा, मंडल महामंत्री बालेश्वर साहू , मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, प्रवीण भारती, सुदीप सिंह, मोनू सिंह, मनोज चंद्रवंशी नईम खान, रामानंद साव , राजेंद्र राम, युगल कुमार दास, सिकंदर चंद्रवंशी, डॉ बीके यादव , संजय गुप्ता मौजूद थे। वहीं पश्चिम मंडल

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार के खिलाफ डीजल पेट्रोल के दाम में रियायत नही देने के संबंध में गणपत पेट्रोल पंप सरदारपुर में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय और सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में अन्य लोगो के अलावा मंडल महामंत्री आशीष कुमार सिंह, कृष्णा कुमार साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, मिशन मोदी के मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो सेराज, मंडल उपाध्यक्ष रामाधीन पांडेय, बृजनंदन प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुकेश राणा, रामसेवक राणा, लक्ष्मण साव, वरिष्ठ कार्यकर्ता तपेश्वर ठाकुर, मनोज मिश्र, मोहन यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी