राज्य में चल रही निकम्मी सरकार : दीपक प्रकाश

लीड------------- भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने दिया तीन सूत्री मंत्र हुआ जोरदार स्वागत जा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:11 PM (IST)
राज्य में चल रही निकम्मी सरकार : दीपक प्रकाश
राज्य में चल रही निकम्मी सरकार : दीपक प्रकाश

लीड-------------

भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने दिया तीन सूत्री मंत्र, हुआ जोरदार स्वागत

जासं, हजारीबाग : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हजारीबाग पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अपने छह दिवसीय प्रवास के दौरान वह नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रदेश की हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला। बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। हेमंत सरकार ने 21 महीने में भारत का सबसे निकम्मी सरकार बन गई है। इस दौरान 3127 महिलाओं के साथ दुष्कर्म व हत्या का रिकार्ड बना। उन्होंने 100 करोड़ निशुल्क टीकाकरण अभियान पूरा होने पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन ड्राइव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तीन सूत्र दिए। पहले सूत्र के तहत उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उज्ज्वला योजना, पीडीएस के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को राशन समेत अनेक योजनाओं की जानकारी जनता के बीच प्रचार प्रसार व जरूरतमंद को लाभ दिलाने का आह्वान किया। श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि वे इस सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करें। स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाएं। तीसरे सूत्र को लेकर उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव जल्द हो इसके लिए भाजपा ने संघर्ष किया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिले के सभी जिला परिषद सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हो कर चुनाव की तैयारी करें। पंचायत चुनाव में भाजपा आपसी सहमति बनाकर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका कुमारी एवं सहयोगियों द्वारा तिलक लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया और वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। किसान मोर्चा द्वारा सांकेतिक हल देकर व जिला पदाधिकारी के द्वारा 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष व मांडू विधायक जेपी पटेल, पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज यादव, लोकनाथ महतो, जानकी यादव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चन्द्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, मेयर रोशनी तिर्की, जिप अध्यक्ष सुशीला देवी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, टुन्नू गोप, बटेश्वर मेहता आदि विशेष रूप से मौजूद थे। मंच संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सुनील साहू ने किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश का हजारीबाग पहुंचने पर जगह जगह स्वागत किया गया। मांडू में विधायक जेपी पटेल, व चरही चौक पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बस स्टैंड के समक्ष श्री प्रकाश ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी