चांद का दीदार, 'चांद' से किया जल ग्रहण

लीड--------- पूरे हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व शिव-पार्वती की पूजा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:11 PM (IST)
चांद का दीदार, 'चांद' से किया जल ग्रहण
चांद का दीदार, 'चांद' से किया जल ग्रहण

लीड---------

पूरे हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, शिव-पार्वती की पूजा की

संस, हजारीबाग : कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि रविवार को महिलाओं ने पूर हर्षोल्लास के साथ करवा चौथ का व्रत किया। इस क्रम में महिलाओं ने माता गौरी एवं गणेश का पूजन कर अखंड सौभाग्य एवं सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मांगा। इसे लेकर विवाहित महिलाएं एवं विवाह योग्य कन्याओं ने सुबह सूर्योदय से लेकर शाम चंद्रोदय तक निर्जला व्रत कर शाम के समय पूजन अर्चन किया। बताते चलें हिदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। इसे मातृ शक्ति के त्याग और समर्पण का पर्व माना जाता है। इसे पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते और विश्वास का प्रतीक भी माना जाता है। मिली जानकारी के अनुसार करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाएं एवं विवाह योग्य कन्याओं ने रविवार की सुबह स्नानादि से निवृत होकर निर्जला व्रत का संकल्प लेकर शाम चंद्रोदय तक निर्जला उपवास किया। शाम में चंद्र के उदय होने पर सर्वप्रथम माता गौरी एवं गणेश की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की गई। इसके बाद करवा माता या सौभाग्यदायिनी मां ललिता की पूजा की गई। पूजा के लिए महिलाओं व युवतियों ने जल, धूप-दीप, नैवेद्य, रौली, अक्षत, पुष्प, दूर्वा एवं पंचामृत का उपयोग किया। इसके बाद हलवा पूरी सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित किया। साथ ही माता का श्रृंगार के सामान और लाल चुनरी ओढाकर अखंड सौभाग्य का वर मांगा। इसके बाद करवा माता का पाठ किया गया। पाठ की समाप्ति पर आरती की गई। इन सबके बाद व्रत का पारण महिलाओं ने चंद्रमा को अ‌र्ध्य देकर किया। चंद्रमा को जल, दूध, सफेद चंदन, सफेद फूल, इत्र एवं मिश्री आदि डालकर अ‌र्ध्य दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने चलनी से चंद्र दर्शन किया। चंद्र दर्शन करने के उपरांत पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। सुहागिनों ने दिन भर निर्जला व्रत रखा व पूजा अर्चना की। संध्या समय चलनी से चांद का दीदार करते हुए व्रत समाप्त किया। इन सुहागिनों में मुख्य रूप से सपना नरुला, नीतु राय, सिमी जुनेजा, एकता होरा, गोगी, रानी किदरा, सरिता आरोड़ा, लोविना होरा आदि शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी