सोना सोबरन योजना से अधिक से अधिक लाभुकों को करें आच्छादित

जिला प्रखंड तथा पंचायत वस्त्र वितरण एवं अनुश्रवण के लिए बनी समितियां जासं हजारीबाग सोना सोबर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:51 PM (IST)
सोना सोबरन योजना से अधिक से अधिक लाभुकों को करें आच्छादित
सोना सोबरन योजना से अधिक से अधिक लाभुकों को करें आच्छादित

जिला प्रखंड तथा पंचायत वस्त्र वितरण एवं अनुश्रवण के लिए बनी समितियां

जासं, हजारीबाग : सोना सोबरन धोती साड़ी लूंगी योजना के तहत प्रति लाभुक 10 की दर पर धोती साड़ी लूंगी वितरण करने के लिए 30 अक्टूबर तक का डेडलाइन निर्धारित किया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविद कुमार ने बताया राज्य सरकार के द्वारा संचालित इस योजना के तहत लाभुकों के लिए राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम से अच्छादित होना आवश्यक है व संबंधित योजना का राशन कार्ड अर्थात अंत्योदय अथवा पात्र गृहस्थी कार्ड होना जरूरी है। योजना से लाभान्वित होने हेतु लाभुकों को राशन कार्ड के साथ-साथ सरकार द्वारा निर्गत अपना पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड मतदाता पहचान पत्र ड्राइविग लाइसेंस मुखिया वार्ड पार्षद के द्वारा निर्गत पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा योजना के लाभुकों तक लाभ पहुंचाने के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकान चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा जिला स्तरीय वितरण व अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष उपायुक्त होंगे जबकि उप विकास आयुक्त उपाध्यक्ष बनाए गए हैं तथा सदस्य के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जिला लेखा पदाधिकारी होंगे। प्रखंड स्तरीय वितरण व अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को उपायुक्त बनाया गया है सदस्य के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी होंगे। पंचायत वार्ड स्तर पर वितरण व अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष संबंधित पंचायत के मुखिया होंगे जबकि उपाध्यक्ष के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मनोनीत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी होंगे सदस्य के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी होंगे।

chat bot
आपका साथी