कचरे से पटा है शहर का छठ तालाब

बाटम अब तक नहीं प्रारंभ हुई सफाई कैसे अ‌र्ध्य देंगे छठव्रती निगम उदासीन जासं हजारीबाग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:39 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:39 PM (IST)
कचरे से पटा है शहर का छठ तालाब
कचरे से पटा है शहर का छठ तालाब

बाटम

अब तक नहीं प्रारंभ हुई सफाई, कैसे अ‌र्ध्य देंगे छठव्रती, निगम उदासीन जासं, हजारीबाग : हिदू आस्था का महत्वपूर्ण त्योहार छठ एवं दीपावली अब नजदीक आ चुका है। लोग पर्व मनाने की तैयारियां प्रारंभ कर चुके हैं। फिर भी अब तक शहर के झील सहित विभिन्न छठ घाटों की सफाई प्रारंभ नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों के बीच काफी निराशा की स्थिति बनी हुई है। लोग छठ पर्व के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति में हैं। हालांकि कई वार्ड पार्षदों के द्वारा अपने अपने स्तर से संबंधित वार्ड में तालाब की सफाई कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाने के कारण वह पूरी तरह से कारगर साबित नहीं हो पा रहा है। इसका बडा कारण पार्षदों को अपेक्षित संख्या में सफाईमित्र एवं ट्रैक्टर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाना है। आखिर निगम प्रशासन की सुस्ती कब समाप्त होगी। बताते चलें कि शहर में बडी संख्या में तालाब है, जिनके छठ घाटों पर प्रति वर्ष पूजा का आयोजन किया जाता है। जहां बडी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। वहीं छठ को हिदू आस्था का बडा पर्व माना जाता है, जिसमें साफ-सफाई एवं पवित्रता का बडा महत्व होता है। लेकिन घाटों की सफाई प्रारंभ नहीं किए जाने से लोगों में निराशा है। लोग इसे लेकर नगर निगम को कोसते नजर आए। लोगों का आरोप है कि नगर निगम होल्डिग टैक्स से लेकर सभी टैक्स तो काफी तत्परता से वसूलता है, लेकिन उसी तत्परता से लोगों को नागरिक सुविधाएं क्यों नहीं उपलब्ध कराता है।

--------------------

शहरवासियों की प्रतिक्रिया

1. धीरज स्नेही

फोटो - 11

शहर के छठ घाटों की सफाई प्रारंभ नहीं किया जाना , नगर निगम की निष्क्रियता को दर्शाता है। आखिर छठ लोग कहां और किसा प्रकार मनाएंगे। यह सोचने की बात है। छठ महापर्व सामने है ऐसे में उसकी जल्द से जल्द साफ-सफाई हो जानी चाहिए। नगर निगम को इसके लिए जल्द पहल करना चाहिए। - धीरज स्नेही, ओकनी।

2. कृष्ण कुमार

फोटो - 12

आस्था का महापर्व छठ सामने है। ऐसे में शहर के तालाबों की साफ सफाई जल्द से जल्द शुरू हो जानी चाहिए। तालाबों से कचरों एवं जलकुंभियों को निकाल कर सफाई प्रारंभ करे नगर निगम। - कृष्ण कुमार , कुम्हारटोली।

3. रितेश खंडेलवाल

फोटो - 14

तालाब को जलकुंभियों से निजात दिलाना और निकाले गए जलुकंभियों को डंपिग ग्रांउड तक पहुंचाना नगर निगम कार्य है। आखिर नगर निगम प्रशासन अपने कार्य में इतनी ढिलाई क्यों बरत रहा है। ऐसे में लोगों के पास आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा। - रितेश खंडेलवाल।

4. विमल किशोर

फोटो - 13

शहर के झील तालाबों की को जलकुंभी से मुक्त करने का कार्य अब युद्धस्तर पर प्रारंभ करना चाहिए। साथ ही नगर निगम को जलकुंभियों के कचरे का हटा दिया जाना चाहिए। ताकि लोगों को अच्छा महसूस कर सकें। - विमल किशोर, मेन रोड।

chat bot
आपका साथी