लोक अदालत में 13 लाख 95 हजार का समझौता

संसू बड़कागांव(हजारीबाग) जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग लोक के बैनर तले गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:30 PM (IST)
लोक अदालत में 13 लाख 95 हजार का समझौता
लोक अदालत में 13 लाख 95 हजार का समझौता

संसू, बड़कागांव(हजारीबाग) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग लोक के बैनर तले गुरुवार को अध्यक्ष अशोक पाठक की अध्यक्षता एवं बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में लोक अदालत का आयोजन किया गया। बड़कागांव प्रखंड सभागार भवन में बैंक ऑफ इंडिया शाखा से संबंधित ऋण समझौता स्थाई लोक अदालत आयोजित की गयी थी। लोक अदालत में 54 लाभुकों एवं 13 लाख 95 हजार राशि का समझौता ऋण रिकवरी की गई। 54 लाभुकों में बैंक ऑफ इंडिया शाखा बड़कागांव के 50 खाताधारी जिसमें 13 लाख 50 हजार ऋण का समझौता किया गया। जबकि बैंक ऑफ इंडिया शाखा बादम के 4 लाभुक से 45,000 रुपैया ऋण समझौता वसूली की गई। लोक अदालत में हजारीबाग एलडीएम सुधाकर पांडे, हजारीबाग जोनल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुब्रत शर्मा, अधिकारी पवन दीप, बैंक ऑफ इंडिया शाखा बड़कागांव शाखा के अधिकारी तुषार कुमार, बैंक ऑफ इंडिया शाखा बादम के प्रबंधक हर्ष कुमार, बीसी दिनेश कुमार, मितलाल साव, कृष्ण भार्गव, देवेंद्र प्रसाद मेहता, भुवनेश्वर प्रजापति, तिलेश्वर कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं खाता धारी शामिल थे। ज्ञात हो कि दोनों शाखा के सैकड़ों ऋण खाता धारियों को थाना के माध्यम से लोक अदालत में ऋण समझौता के लिए नोटिस दी गई थी। साथ ही साथ प्रचार वाहन के माध्यम से भी गांव में प्रचार -प्रसार किया गया था।

chat bot
आपका साथी