जयंती पर याद किए गए डॉ. श्रीकृष्ण सिंह

फोटो - 15 कृष्ण बल्लभ आश्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में दी गई पुष्पांजलि संस हजारीबाग जिला क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:21 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:21 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
जयंती पर याद किए गए डॉ. श्रीकृष्ण सिंह

फोटो - 15

कृष्ण बल्लभ आश्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में दी गई पुष्पांजलि

संस, हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय में संयुक्त बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 134 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की। मौके पर कांग्रेसजनों ने बेहिार केशरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह में श्रेष्ठ मानवोचित गुण भरे थे । वे सतत सारस्वत साधक के अलावा स्वच्छ राजनीतिज्ञ, अनासक्त कर्मयोगी, सर्वगुण संपन्न त्यागी, तथा मानवता के महान हितैषी थे । इस अवसर पर अपने अपने विचार रखने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, यमुना यादव, अशोक देव, भगवान सिंह, शशि मोहन सिंह, राम विलास सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, साजिद हुसैन, बीसी मिश्रा, केडी सिंह, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, राम निवास शर्मा, बिनोद सिंह, मिथिलेश दुबे, संजय कुमार तिवारी, दिगम्बर मेहता, कुमारी बाखला, निशांत कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, रविन्द्र गुप्ता, प्रदीप मंडल, गोविद राम, जावेद इकबाल, ओमप्रकाश गोप, डॉ. दीपक बंधू, बिनोद कुमार कुशवाहा, तसलीम अंसारी, सरयू यादव, ज्ञानी प्रसाद मेहता, बाबर अंसारी, बेबी देवी, लखराज सिंह,सुधीर कुमार पाण्डेय, अजित कुमार सिंह, कुसुम देवी, विश्वास पासवान, अर्जुन सिंह, दिलीप कुमार रवि, राम अनुज सिंह, सलीम रजा, अशोक कुमार सिंह, कलेन्दर राम, मृत्युंजय कुमार शाही, राम वशिष्ठ सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, मनोज मोदी, सुनिल कुमार ओझा, शिव नंदन साहू, रविन्द्र प्रताप सिंह, नरेश कुमार, नागेंद्र प्रसाद वर्मा, सैयद अशरफ अली धीरेन्द्र कुमार दुबे, सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ललितेश्वर प्रसाद चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन सुनिल सिंह राठौर ने किया ।

chat bot
आपका साथी