श्रीबाबू के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत

बाटम ब्रह्मऋषि समाज 24 को मनाएगी बिहार केसरी की 134 वीं जयंती संस हजारीबाग स्वामी सहजान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:12 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:12 PM (IST)
श्रीबाबू के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत
श्रीबाबू के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत

बाटम

ब्रह्मऋषि समाज 24 को मनाएगी बिहार केसरी की 134 वीं जयंती

संस, हजारीबाग : स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान (ब्रह्मऋषि समाज) की हजारीबाग इकाई द्वारा आगामी 24 अक्टूबर को नगर भवन सभागार में आयोजित श्री बाबू जयंती समारोह को लेकर प्रेस वार्ता की गई। आयोजन समिति की ओर से प्रो. केपी.शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित किया। प्रो शर्मा ने कहा कि श्रीबाबू समाज के सभी तबके के विभूति थे। उन्होंने बिहार जैसे पिछड़े राज्य को एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया था। श्रीबाबू के नेतृत्व में ही दुनिया में उस दौरान के सबसे बड़े एडमिनिस्ट्रेशन एक्सपर्ट माने जाने वाले शख्स एपेल्वी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए राज्य सरकार के क्रियाकलापों का निष्पक्ष मूल्यांकन के द्वारा बिहार को सर्वश्रेष्ठ प्रशासित राज्य घोषित किया गया था। प्रो शर्मा ने कहा कि राजनीति और प्रशासन में सुधार श्री बाबू के बताए रास्ते पर ही चलकर संभव हो सकती है। मौके पर समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव कन्हैया शर्मा, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह और कार्यक्रम संयोजक प्रकाश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह में विशेष रुप से अतिथि के रूप में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बिहार राज्य के जहानाबाद सांसद चंदन सिंह, कोडरमा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय, जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार, हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री मनोज कुमार यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। े।

chat bot
आपका साथी