टायर फटने से पलटी कार, एक घायल

धनबाद के निरसा से आजमगढ़ जा रह थे लोग संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) श्रीनगर मोड़ के पास तेज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:53 PM (IST)
टायर फटने से पलटी कार, एक घायल
टायर फटने से पलटी कार, एक घायल

धनबाद के निरसा से आजमगढ़ जा रह थे लोग

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : श्रीनगर मोड़ के पास तेज रफ्तार एक कार (संख्या-यूपी 50 बीडी 0740) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि कार का अचानक पिछला टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी एक बाइक टक्कर मारते हुए पलट गई। कार में सवार तीन लोग लोग मंगलवार की सुबह धनबाद निरसा से वापस यूपी के आजमगढ़ लौट रहे थे। आजमगढ़ जिले के सुंधी महरनपुर के 65 वर्षीय वृद्ध काशीनाथ, पिता मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें बरसोत पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी विष्णुधारी महतो व उपस्थित ग्रामीणों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस से बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया। कार चला रहा काशीनाथ का पुत्र एवं अन्य एक कार सवार को मामूली चोट आई है। बताया कि वे लोग निरसा धनबाद में अपने एक रिश्तेदार से भेंट कर वापस आजमगढ़ लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। कार की टायर फटने बाद अनियंत्रित कार की जोरदार धक्के से बाइक काफी दूरी पर जा गिरी। इस समय पर बाइक पर कोई नहीं था। बाइक पर सवार दंपती कुछ देर पहले बाइक खड़ी कुछ दूरी पर अपने छोटे से बच्चे को शौच करवा रहे थे। इसी बीच हादसा हुआ।

chat bot
आपका साथी