कांग्रेसियों ने फूंका यूपी सीएम का पुतला

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी का विरोध संस हजारीबाग का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 09:11 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 09:11 PM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका यूपी सीएम का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका यूपी सीएम का पुतला

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी का विरोध

संस, हजारीबाग : कांग्रेसियों ने जिले में सोमवार को फूंका सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उत्तर प्रदेश में हुई गिरफ्तारी के विरोध में यह कार्यक्रम हुआ। जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय झंडा चौक पर हुए विरोध प्रदर्शन में बरही के विधायक उमाशंकर अकेला भी मौजूद थे। अपने संबोधन नें उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी निन्दनीय है। मोदी सरकार के गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र के द्वारा आंदोलनकारी किसानों का कुचला जाना भाजपा के लोंगो की सामन्तवादी सोच को दर्शाता है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, यमुना यादव, भगवान सिंह, शशि मोहन सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक देव, बीसी मिश्रा, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, गोविद राम, लाल बिहारी सिंह, मकसूद आलम, सरयू यादव, सुनिल सिंह राठौर, ओम झा, बिनोद सिंह, नरेश कुमार, डॉ. दीपक बंधू, सदरूल होदा, तसलीम अंसारी, अफरोज आलम, केडी सिंह, विश्वास पासवान, सलीम रजा, ज्ञानी प्रसाद मेहता, बिनोद कुमार सिंह अधिवक्ता, अर्जुन सिंह, सुनिल कुमार ओझा, शिव नंदन साहू उदय कुमार साव, विजय कुमार सिंह, असगर अली आदि उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी