महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

फोटो - 3 संसू बड़कागांव (हजारीबाग) प्रखंड अंतर्गत ग्राम सांढ पंचायत भवन में महिलाओं की ए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 09:03 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 09:03 PM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

फोटो - 3

संसू, बड़कागांव (हजारीबाग) : प्रखंड अंतर्गत ग्राम सांढ पंचायत भवन में महिलाओं की एक बैठक हुई। इसमें महिलाएं एक आशा की नई किरण सामाजिक सेवा संस्था मे जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। महिलाएं सशक्त होकर अपने घर परिवार गांव समाज में आगे आएगी, और अपने हक व अधिकार को पहचानेगी। समाज में संस्था के माध्यम से अलग पहचान बनाएगी और आत्मनिर्भर बनेगी। इस संस्था का संचालन मुख्य रूप से आशा कुमारी के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने आशा की नई किरण संस्था में जुड़ने के लिए प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग गांवों में बैठक के माध्यम से महिलाओ को जागरूक कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से सांढ पंचायत समिति सदस्य बासमती कुमारी,संस्था के संचालनकर्ता आशा कुमारी,सदस्य कुमारी गिनी वर्मा,सोनी कुमारी, प्रियंका कुमारी,सीमा कुमारी ,बबीता देवी ,हेमा कुमारी ,गुड़िया देवी, प्रतिमा देवी, गोमती देवी, पुष्पा कुमारी, देवंती देवी ,सुशीला देवी ,रुक्मणी देवी ,कौशल्या ।देवी ,कुंती देवी सरस्वती देवी ,वीणा देवी ,सावित्री देवी, गुड़िया देवी , जगनी देवी सुषमा देवी आदि महिलाएं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी