जगन्नाथ प्रदेश अध्यक्ष और सुदेश बने संयोजक

चंद्रवंशी महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में हुआ संगठन का चुनाव जासं हजारीबाग अखिल भार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 08:56 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 08:56 PM (IST)
जगन्नाथ प्रदेश अध्यक्ष और सुदेश बने  संयोजक
जगन्नाथ प्रदेश अध्यक्ष और सुदेश बने संयोजक

चंद्रवंशी महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में हुआ संगठन का चुनाव

जासं, हजारीबाग : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश स्तरीय बैठक सह चुनाव शनिवार को जैन भवन बड़ा बाजार में आयोजित हुई। सक्रिय एवं आजीवन सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से बोकारो के जगन्नाथ चंद्रवंशी को प्रदेश अध्यक्ष और हजारीबाग के सुदेश चंद्रवंशी को प्रदेश संयोजक चुना गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी कोलकाता के अजय कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। बैठक में रांची, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, देवघर, गोड्डा, कोडरमा, साहिबगंज एवं अन्य जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र राजा नंद रांची,

महामंत्री पलामू के बीरेंद्र राम चंद्रवंशी एवं गिरिडीह के वासुदेव राम चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष किशोर रवानी रामगढ़, मंत्री रंजीत चंद्रवंशी धनबाद, निलय कुमार चंद्रवंशी डाल्टनगंज और मनीष चंद्रवंशी देवघर चुने गए। प्रदेश युवा अध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजन वर्मा हजारीबाग बनाए गए। संगठन मंत्री ललित चंद्रवंशी घाटो, विनय वर्मा रांची, सुधीर कुमार चंद्रवंशी डाल्टनगंज, विनय राम चंद्रवंशी गिरिडीह, संयुक्त मंत्री अयोध्या राम चंद्रवंशी रामगढ़, संतोष कुमार चंद्रवंशी बोकारो, श्याम लाल चंद्रवंशी डालटेनगंज, शिवनंदन प्रसाद चंद्रवंशी, गिरिडीह, वीरेंद्र चंद्रवंशी हंटरगंज चतरा, संजीव रामानी गोड्डा, रामनरेश चंद्रवंशी डालटेनगंज चुने गए। एक माह में प्रदेश कमेटी का विस्तार कर लिया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी, शैलेश चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी