टेकलाल महतो के सपनों का बनाना है झारखंड : विधायक

फोटो - 11 संस विष्णुगढ़ (हजारीबाग) पूर्व विधायक एवं सांसद टेकलाल महतो के सपनों का विकि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:48 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:48 PM (IST)
टेकलाल महतो के सपनों का बनाना है झारखंड : विधायक
टेकलाल महतो के सपनों का बनाना है झारखंड : विधायक

फोटो - 11

संस, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) : पूर्व विधायक एवं सांसद टेकलाल महतो के सपनों का विकसित झारखंड राज्य बनाना है।जिसके लिए गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। सोमवार को पूर्व विधायक टेकलाल महतो की पुण्यतिथि पर विष्णुगढ़ इंटर कालेज, चानो में अपनी पत्नी ललिता देवी एवं पुत्रों विवेक राज, निशांत राज के साथ श्रद्धांजलि देते हुए मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने ये बातें कही। मांडू विधायक ने कहा कि आलग राज्य झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता टेकलाल महतो के संधर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है।उन जैसे जनहित में आंदोलनरत नेताओ के लंबे संधर्ष के बदौलत बने झारखंड राज्य को उनके सपनों के विकसित प्रदेश बनाना है। मौके पर उपस्थित भाजपा के किशोर कुमार मंडल, गुरू प्रसाद, सुरेंद्र यादव, महादेव मंडल, हिरामन महतो, राजेश सोनी, जीवन सोनी, बासुदेव महतो, महेंद्र कुमार, बोधलाल महतो, अमित राय, सुखदेव यादव, भूषण महतो, राकेश बरनवाल, दीपक रजक के अलावा बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी