बीमा कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, सरकार की नीतियों का विरोध

लीड के साथ भारत बंद के समर्थन में हड़ताल पर रहे सभी कर्मचारी पूंजीपतियों को बढ़ावा देकर निजी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:47 PM (IST)
बीमा कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, सरकार की नीतियों  का विरोध
बीमा कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, सरकार की नीतियों का विरोध

लीड के साथ

भारत बंद के समर्थन में हड़ताल पर रहे सभी कर्मचारी

पूंजीपतियों को बढ़ावा देकर निजीकरण कर रही है सरका

जासं, हजारीबाग : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के तत्वाधान मे हजारीबाग मण्डल के बैनर तले एलआइसी हजारीबाग मण्डल के कर्मियों ने मण्डल कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक द्वार-प्रदर्शन सह विरोध-सभा का आयोजन किया। यह आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत और सीटू, विभिन्न राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों एवं अन्य जन सरोकारों से जुड़ी विभिन्न संगठनों द्वारा समर्थित भारत बंद के नैतिक समर्थन के आलोक मे किया गया। मौके पर मण्डल के महामंत्री जेसी मित्तल ने कहा कि संगठन स्पष्ट एवं मुखर होकर आज के भारत बंद का पूर्ण समर्थन करता है। हम भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मी अपने अखिल भारतीय संगठन के बैनर तले यह स्पष्ट रूप से समझते हैं कि यह किसान अधिनियम भारत के किसानों के साथ न केवल छल है बल्कि वृहत रूप से उनके सामाजिक आर्थिक हितों के खिलाफ है। यह सरकार केवल चंद पूंजीपतियों और कॉर्पोरेट घरानों के इशारों पर उनके हितों को साधने का काम कर रही है। ऐसी सरकार को व्यापक देश हित मे सत्ता मे बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं रह गया है। हम एलआइसी को आइपीओ के माध्यम से अनावश्यक रूप से शेयर बाजार मे उतारे जाने का विरोध करते हैं। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला अध्यक्ष्य गणेश सीटू ने कहा की आज का यह भारत बंद केंद्र सरकार द्वारा लाये गए काले किसान विरोधी अधिनियम और अन्य जन विरोधी नीतियों के विरोध मे आहूत किया गया है। किसान विरोधी केंद्र सरकार की उनके मांगों के प्रति अति निदनीय उदासीन और नकारात्मक रवैये के कारण पिछले दस महीनों से आंदोलनरत अनेक किसानों ने अपनी शहादत दे दी पर यह जिद्दी सरकार उनसे वार्ता तक नहीं करना चाहती ।

chat bot
आपका साथी