खेलो इंडिया कार्यक्रम से प्रतिभाएं आएंगी सामने : विरंची

लीड----------- प्रतिभावान खिलाड़ी व विद्यार्थी हुए सम्मान अटल सेवा केंद्र में हुआ समारोह जासं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:46 PM (IST)
खेलो इंडिया कार्यक्रम से प्रतिभाएं आएंगी सामने : विरंची
खेलो इंडिया कार्यक्रम से प्रतिभाएं आएंगी सामने : विरंची

लीड-----------

प्रतिभावान खिलाड़ी व विद्यार्थी हुए सम्मान, अटल सेवा केंद्र में हुआ समारोह

जासं, हजारीबाग : भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा निर्देशित सेवा ही समर्पण अभियान कार्यक्रम के निमित प्रतिभावान खिलाड़ी व छात्र छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को अटल भवन के सभागार में किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह सह प्रतिभावान खिलाड़ी छात्र छात्रा कार्यक्रम प्रभारी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के विधायक बिरंची नारायण झारखंड विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक सह झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य एवं सुमन कुमार प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख उपस्थित थे। मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बिरंची नारायण ने कहा कि हमारे देश में खेले जाने वाले सभी खेलों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करके भारत को एक महान खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। परिणाम स्वरुप भारत ने विगत कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि आप सभी प्रतिभाशाली खिलाडियों, छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा करता हूं कि आप सब खेल के मैदान व शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमारे जिला, राज्य और अपने देश का नाम रोशन करेंगे। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री किशान मोर्चा मनमीत अकेला, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, राजेश गुप्ता, रमेश ठाकुर, उमा पाठक, जिला महामंत्री सुनील साहू, जिला मंत्री मूलचंद साव, भानुमति पासवान, जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा सरफराज हैदर, जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना देवी, नगर पश्चमी महामंत्री ज्योति सिन्हा, जिला संयुक्त सचिव क्रिकेट संघ मनोहर सिंह, जिला हॉकी अध्यक्ष दिलीप गोप, कुंदन कुजूर, जिला क्रिकेट कोच प्रवीण कुमार आदि थे।

जिन प्रतिभाओं को मिला सम्मान

जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर में खेलने वाले हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल के खिलाड़ियों एवं जिला, प्रदेश के टॉपर छात्रों को बुके, मेडल, ट्रैक सूट, टीशर्ट, पेन, डायरी देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में क्रिकेट से अनामिका कुमारी, मंजू भोक्ता, मणिकांत, कुमार शौर्य, हॉकी से अभिषेक कुजूर, रोहित पन्ना, सपना कच्छप, रबीना कच्छप, फुटबॉल से दिलचंद तिग्गा, सूरज कुमार, मनोज तिर्की, छाया दीप शामिल थे। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, व विश्वविद्यालय में जिला व राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेघावी छात्रों में ईशा सुमन, लक्ष्मी कुमारी, माया कुमारी, बीरेंद्र कुशवाहा, सौरव पाठक, सोनाली प्रसाद, नेहा कुमारी, रूपा कुमारी को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी