गांधी जयंती पर जेएम कॉलेज में होगा सम्मान समारोह

फोटो - 24 संस इचाक(हजारीबाग) गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर दो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:42 PM (IST)
गांधी जयंती पर जेएम कॉलेज में होगा सम्मान समारोह
गांधी जयंती पर जेएम कॉलेज में होगा सम्मान समारोह

फोटो - 24

संस, इचाक(हजारीबाग) : गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर दो अक्टूबर को जगरनाथ महतो इंटर महाविद्यालय उरुका इचाक में एक विचार गोष्ठी ,सम्मान समारोह एवं गरीबों के लिए भंडारा का आयोजन किया जायगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को बैठक किया गया।इसमें महाविद्यालय के संस्थापक जगरनाथ महतो, महाविद्यालय की अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्राचार्य बसंत कुमार, प्रो राजेन्द्र यादव के अलावे कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकेतर कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमे विश्व अहिसा दिवस तथा भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर ''ग्राम स्वरोजगार से आत्मनिर्भर भारत'' विषय पर गोष्टी करने का निर्णय लिया। मौके पर इचाक क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी के परिवार , शहीद सैनिक राजेश मिज एवं रघुवीर मेहता के परिवार ,ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सक जो कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों की सेवा किया। श्रेष्ठ किसानों ,राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इचाक का नाम रोशन करने वाले खेल प्रेमी , संगीतकार को सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालय के अध्यक्ष बटेश्वर मेहता ने कहा कि वर्तमान समय में लोग स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों तथा उनका सम्मान भूलते जा रहे हैं इसलिए इस तरह का आयोजन से उनका सम्मान तथा गांधी जी का मान दोनों रह जाएगा। ग्राम स्वरोजगार से आत्मनिर्भर भारत विषयक गोष्ठी के माध्यम से गांधीजी का सपनों को बल मिलेगा।

chat bot
आपका साथी