झारखंड आंदोलन के अगुवा थे स्व. बिनोद बिहारी महतो

फोटो - 17 गांधी जयंती के दिन आजसू करेगी •िाले के सभी पंचायतों में सम्मेलन जासं हजारीबाग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:37 PM (IST)
झारखंड आंदोलन के अगुवा थे स्व. बिनोद बिहारी महतो
झारखंड आंदोलन के अगुवा थे स्व. बिनोद बिहारी महतो

फोटो - 17

गांधी जयंती के दिन आजसू करेगी •िाले के सभी पंचायतों में सम्मेलन

जासं, हजारीबाग : आजसू पार्टी की हजारीबाग महानगर कमेटी के द्वारा जिला अध्यक्ष विकास राणा के आवासीय कार्यालय में झारखंड आंदोलन के सूत्रधार स्व. विनोद बिहारी महतो जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि •िाला अध्यक्ष सह महानगर प्रभारी विकास राणा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर के अध्यक्ष आफताब आलम और मंच संचालन विवेक कुमार राणा ने किया। मुख्य अतिथि ह•ारीबाग •िाला अध्यक्ष श्री राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारखण्ड में विकास के सभी संसाधन मौजदू हैं, जरुरत है तो सिर्फ ईमानदार कोशिश की। झारखण्ड आंदोलन के पुरोधा एवं हम सबके प्रेरणास्त्रोत स्व. बिनोद बिहारी महतो जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। बिनोद बाबु ने नारा दिया था पढ़ो और लड़ो अर्थात अपने लिए पढ़ो और समाज के लिए लड़ो का नारा दिया था। झारखण्ड सरकार विद्यालय के पुस्तकों में दर्ज करे स्व बिनोद बिहारी महतो जी की जीवनी। उन्होंने आगे कहा कि आजसू पार्टी सभी पंचायतों में दिनांक 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर हजारीबाग जिले के सभी पंचायतों में पंचायत सम्मेलन का आयोजन एक ही दिन में करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो. सैफ, गौरव कुमार, अमन सिंह, मो एहतेशाम रजा, रिजाउल र•ा, अजय कुमार, नदीम हुसैन, शाबा•ा अहमद, अभिषेक सिंह, मो. आफरीदी, जय कुमार, गुलाम गौश, मो. शब्बीर, मो. यूसुफ, मो. साजिद, सूरज कुमार सहित सभी वार्ड से आजसू पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी