पति को आत्महत्या के लिए उक्साने वाली महिला गिरफ्तार

समझौता से इंकार करने पर दो माह पूर्व गुरुनानक पैलेस में पति ने कर ली थी आत्महत्या संवाद सह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:52 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:52 PM (IST)
पति को आत्महत्या के लिए उक्साने वाली महिला गिरफ्तार
पति को आत्महत्या के लिए उक्साने वाली महिला गिरफ्तार

समझौता से इंकार करने पर दो माह पूर्व गुरुनानक पैलेस में पति ने कर ली थी आत्महत्या

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : पत्नी की प्रताड़ना और ससुराल पक्ष द्वारा सहयोग के जगह तिरस्कार के बाद आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने वाले संतोष गुप्ता की पत्नी अलका उर्फ बेला गुप्ता को सदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पति द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में हुआ। गिरफ्तार महिला को सदर थाना की पुलिस ने जेल भेज दिया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंद गंज से महिला को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश कुमार ने बताया कि अलका गुप्ता को उसके मायके से गिरफ्तार किया गया है। उनका मायका मुकुंद गंज है । वह महेश गुप्ता की पुत्री है। जबकि ससुराल साहिबगंज के रंगा थाना अंतर्गत धर्मपुर गांव है। उसके पति का नाम संतोष गुप्ता था, जिसने आत्महत्या कर लिया। एफआईआर के मुताबिक अलका गुप्ता शादी के बाद से ही पति संतोष गुप्ता को प्रताड़ित कर रही थी। इससे तंग आकर उसका पति 20 अगस्त को मुकुंद गंज पहुंचा और ससुराल में जाकर सभी से अंतिम मुलाकात किया। रात में वह गुरु नानक पैलेस में एक कमरा लेकर ठहरा जहां उसने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें पत्नी और ससुराल के सभी सदस्यों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख मिला और यह भी सुसाइड नोट में लिखा गया है कि पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी है। इस आधार पर पत्नी और उसके ससुराल के सभी अन्य सदस्यों के विरुद्ध सदर थाना में कांड संख्या 294/21 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी के अनुसार आरोपी महिला के पति संतोष गुप्ता ह•ारीबाग के होटल में ही सल्फास की गोली खा कर खुदकुशी कर लिया था। मृतक के सोसाइड नोट्स के आधार पर सदर थाना में कांड अंकित किया गया है।

chat bot
आपका साथी