मेगालिथ स्थल पर सूर्य का दिखा अद्भुत नजारा

पंकरी बरवाडीह के मेगालिथ स्थल पर उमड़े लोग संसू बड़कागांव (हजारीबाग) प्रखंड स्थित पं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:10 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:10 PM (IST)
मेगालिथ स्थल पर सूर्य का दिखा अद्भुत नजारा
मेगालिथ स्थल पर सूर्य का दिखा अद्भुत नजारा

पंकरी बरवाडीह के मेगालिथ स्थल पर उमड़े लोग

संसू, बड़कागांव (हजारीबाग) : प्रखंड स्थित पंकरी बरवाडीह के सौर पंचांग (मेगालिथ) स्थल से सूर्य को उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर करवट लेते हुए लोगों ने देख। इस नजारे को देखने के लिए लोग बुधवार को सुबह से ही मेगालिथ स्थल पर जुटे हुए थे। हालांकि कोरोना संकट के विशेषज्ञों एवं खगोल शास्त्री का जमावड़ा नहीं हो पाया। सूर्य का सौंदर्य रूप देखने के लिए लोग 8:00 बजे सुबह तक इंतजार किया .बादल नहीं छंटने के कारण 6:30 बजे तक कई लोग अपने- अपने घर निराश होकर चले गए। आखिरकार धीरे-धीरे बादल छंटा और लोगों ने सूर्य का नजारा देखा। क्या है इक्विनॉक्स

खगोल शास्त्र के अनुसार हर 21 मार्च एवं 23 सितंबर को रात- दिन बराबर होने के कारण सूर्य की किरणें विषुवत रेखा पर सीधी पड़ती है। साथ ही कोई भी ध्रुव के सूर्य की ओर नहीं झुका होने से पृथ्वी पर दिन एवं रात बराबर होते हैं। । 23 सितंबर को उतरी गोला‌र्द्ध में शरद ऋतु होती है। जबकि दक्षिणी गोला‌र्द्ध में वसंत ऋतु होती है। 21 मार्च को स्थिति इसके विपरीत होती है। जब उतरी गोला‌र्द्ध में वसंत ऋतु एवं दक्षिणी गोला‌र्द्ध में शरद ऋतु होती है। सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर करवट लेते दिखाई पड़ता है।

chat bot
आपका साथी