कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू

लीड--------- इचाक के हदारी गांव से शुरू हुआ अभियान संवाद सूत्र इचाक-(हजारीबाग) प्रखंड के ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:05 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:05 PM (IST)
कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू
कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू

लीड---------

इचाक के हदारी गांव से शुरू हुआ अभियान

संवाद सूत्र इचाक-(हजारीबाग) प्रखंड के हदारी गांव में कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास व संचालन कैलाश मेहता ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने और सम्मान देने के लिए कांग्रेस पार्टी कृत्य संकल्पित हैं। राज्य में गठबंधन की सरकार बेहतर काम कर रही है। पार्टी के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़ कर पार्टी के नीति का साथ दे। जमीनी स्तर पर काम करने वाली एक मात्र पार्टी निस्वार्थ रूप से अपने क्षेत्र के लिए समर्पित है। प्रभारी बरकट्ठा विधानसभा शशि मोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए सदा ऋणि रहा है। जन जन की भागीदारी से ही यह राष्ट्रीय पार्टी बनी है। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को हमेशा पार्टी के कार्यकर्ता उठाते आए है, इसलिए क्षेत्र का युवा वर्ग को इस अभियान में बढ़ चढ़कर सदस्यता ग्रहण करने की जरूरत है। वरिष्ठ नेता दिगंबर कुमार मेहता ने कहा कि सभी जनमानस की अपेक्षाओं पर कांग्रेस पार्टी हमेशा खरी उतरी है। ग्राम स्तर पर लोग सदस्य बन कर पार्टी के साथ साथ देश को मजबूती दे। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर अजय कुमार यादव, अशोक ठाकुर, मुख्तार मौलाना, पैक्स अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद मेहता, कृष्ण सिंह, कुष्लचंद प्रसाद मेहता, कैलाश प्रसाद मेहता, कृष्णा मेहता, मनोज मेहता, शिबू पांडेय, राजेश कुमार मेहता, गोपाल ठाकुर, बंशी मेहता, रामफल मेहता,सुनील मेहता समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी