बरही में भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

फोटो - 17 संसू बरही (हजारीबाग) प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस पर सेवा समर्पण सप्त

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:05 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:05 PM (IST)
बरही में भाजपाइयों ने किया पौधारोपण
बरही में भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

फोटो - 17

संसू, बरही (हजारीबाग) : प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस पर सेवा समर्पण सप्ताह कार्यक्रम के तहत बरही के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोमवार को धनबाद रोड स्थित मां भगवती मंदिर व भाजपा का बरही कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। प्रथम दिन करीब एक दर्जन फलदार पौधे लगाए। लगाए गए सभी पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरही पश्चिमी मंडल के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक व संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, युवा नेता रितेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, राजकुमार यादव, अमित कुमार गौरव, राजकुमार केशरी, रामचंद्र यादव, ब्रह्मदेव यादव, नागेश्वर रजक, अमित सिंह, टिकू अंसारी, विपिन सिन्हा, पंकज वर्णवाल, मनोज उपाध्याय आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी