पीएम का मना, जन्मदिन, लगी प्रदर्शनी

लीड---------- कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद जयंत सिन्हा व विधायक मनीष जायसवाल जासं हजारीबाग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:52 PM (IST)
पीएम का मना, जन्मदिन, लगी प्रदर्शनी
पीएम का मना, जन्मदिन, लगी प्रदर्शनी

लीड----------

कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद जयंत सिन्हा व विधायक मनीष जायसवाल

जासं, हजारीबाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्मदिन शुक्रवार को जिला भाजपा द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक यादव की उपस्थिति में अटल भवन में सांसद जयंत सिन्हा व सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन किया तथा केक काटा। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण अभियान की भावना से किसानों, सैनिकों, मंडी में सब्जी बेचनेवाली महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में 71 दीया जलाकर, हुरहुरू स्थित दिव्यांग स्कूल में बच्चों के बीच फल वितरण कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु होने की कामना की और विश्वकर्मा पूजा पण्डालों में जाकर आयोजकों को सम्मानित किया गया। मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के मार्गदर्शन में देश उन्नति के राह पर तेज गति से दौड़ रहा है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से देश विश्व गुरु बनने के करीब है। मौके पर बटेश्वर मेहता, सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, भैय्या अभिमन्यु प्रसाद, आंनद देव, दामोदर सिंह, राजेश गुप्ता, उमा पाठक, विवेकानंद सिंह, नंदलाल मेहता, भानुमति पासवान, रौशन कुमार, कुमकुम देवी, बिनोद कुमार, बिगन साहू, दिनेश सिंह राठौड़, विजय वर्मा, कृष्णा सिन्हा, विवेक बरियार, सरफराज हैदर, रेणुका साहू, नवीन रंजन दुबे, महेंद्र राम बिहारी, अजित चंद्रवंशी, विकाश सिन्हा, तनवीर अहमद, सत्यभामा देवी, इंद्र नारायण कुशवाहा, कुँवर मनोज सिंह, रामजी कुशवाहा, बिनोद भगत, लखन हरि, आशा राय, गीता राणा, प्रयाग राम मिर्धा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी